29 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाओडिशा ट्रेन हादसा : गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

ओडिशा ट्रेन हादसा : गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

पीएम मोदी ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया है।

Google News Follow

Related

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें हादसे की शिकार हो गईं, जिसमें 233 लोगों की मौत हो गई जबकि 900 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी शनिवार की सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे। जिसे स्थगित कर दिया गया है।

गोवा-मुंबई वंदे भारत के उद्घाटन के बाद देश में कुल वंदे भारत ट्रेन की संख्या 19 हो जाएगी। वहीं मुंबई से चलने वाली यह चौथी और महाराष्ट्र की यह पांचवी वंदे भारत है। मुंबई से पहले से ही तीन वंदे भारत ट्रेन चल रही है, जिसमें मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।

हादसे पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया है। इसके साथ ही विपक्षी दलों में कांग्रेस नेताओं ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान भी किया गया है। ट्रेन हादसे के कई घायलों को सोरो, गोपालपुर और खांटापाड़ा स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जबकि कई लोगों को बालासोर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे। यह वंदे भारत बाकी ट्रेनों की तरह हफ्ते में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह CSMT से सुबह 5:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.15 बजे गोवा के मडगांव पहुंचेगी। यह मडगांव, गोवा से दोपहर 2.35 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10.25 बजे CSMT पहुंचेगी। मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन मुंबई से चलकर दादर, ठाणे, पनवेल, खेड, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम होते हुए ट्रेन गोवा के मडगांव जाएगी।

ये भी देखें 

सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका, अयोध्या में रैली के लिए नहीं मिली अनुमति

Odisha Train Accident: रेल मंत्रालय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेंगे 12 लाख

“​वन्दे भारत​”​ ​​​कुदाल में नहीं रु​कने​ से ​​नागरिकों में नाराजगी​, नीलेश राणे ने समझाया​ ​​!

फिल्म ‘The Kerala Story’ को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने दिया विवादित बयान

सिनेमाघरों में रिलीज हुई फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें