24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में कोरोना से एक और मौत, कुल मृतक संख्या पहुंची 13...

दिल्ली में कोरोना से एक और मौत, कुल मृतक संख्या पहुंची 13 पर!

57 वर्षीय महिला को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। 57 वर्षीय पुरुष को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। वहीं, 83 वर्षीय महिला को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की समस्या थी।

Google News Follow
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना की वजह से एक और मरीज की मौत हो गई है। 65 वर्षीय बुजुर्ग अन्य बीमारियों की भी चपेट में थे।​ बता दें कि बुजुर्ग मुंह के कैंसर और किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली में कोरोना के 620 सक्रिय मरीज और 13 लोगों मौत हो चुकी है।
बीती 15 जून को कोरोना की वजह से पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई। कोरोना से दिल्ली में तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें दो महिला और एक पुरुष शामिल है। ​57 वर्षीय महिला को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। 57 वर्षीय पुरुष को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। वहीं, 83 वर्षीय महिला को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की समस्या थी।

हालांकि, कोरोना के सक्रिय मरीजों में तीन दिन से गिरावट देखी गई है। बीते शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 672 रह गई। कोई नया मामला भी दर्ज नहीं किया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, 24 घंटे में 212 मरीजों ने कोरोना को मात दी। दिल्ली में एक जनवरी से अब तक 1960 कोरोना के मरीज सामने आए हैं जिनमें से 11 मरीजों की मौत हो गई। देश में दिल्ली कोरोना के कुल मामलों में दूसरे नंबर पर है।

नए वैरिएंट्स आमतौर पर तेजी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे पहले जितने घातक हों। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। हल्के लक्षणों से शुरू होकर गंभीर सांस की दिक्कत तक मामला जा सकता है।
​ 
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित होने वाले मरीजों को डॉक्टर से मिलकर जांच कराना चाहिए। अधिकतर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो जा रहे हैं, इसलिए संक्रमण की स्थिति में भी ज्यादा परेशान होने या अस्पताल भागने की जरूरत नहीं है।

​यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव 2025 : AAP ने INDIA से बनाई दूरी, खान सर से मुलाक़ात चर्चा में!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें