30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाकड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर संचालन पूरी तरह सामान्य!

कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर संचालन पूरी तरह सामान्य!

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर अनवेरिफाइड कंटेंट साझा करने से बचें। 

Google News Follow
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने रविवार को कहा कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हैं और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण सिक्योरिटी चेक प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।

साथ ही डीआईएएल ने यात्रियों को सलाह दी कि वे उड़ान के निर्धारित प्रस्थान समय से काफी पहले पहुंच जाएं जिससे सिक्योरिटी चेकप्वाइंट पर संभावित देरी से बचा जा सके।

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर अनवेरिफाइड कंटेंट साझा करने से बचें।

इसके अतिरिक्त बढ़े हुए सुरक्षा उपायों के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से कहा है कि वे निर्धारित प्रस्थान समय से पहले पहुंचे।

साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, वीजा, टिकट/बोर्डिंग पास अपने पास रखें, जिससे आसानी से निरीक्षण किया जा सके।

सरकार ने शुक्रवार को जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट समेत देश भर के 24 एयरपोर्ट को बंद रखने की अवधि के 15 मई, सुबह 05:29 बजे तक बढ़ा दिया। यह एयरपोर्ट जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित हैं।

एयर इंडिया ने कहा कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें 15 मई को सुबह 05:29 बजे तक रद्द रहेंगी। हालांकि, यह एक बदलती स्थिति है और हम ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वह ताजा अपडेट के लिए हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल देखें।

एयरलाइन ने कहा, “इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले ग्राहकों को रिशेड्यूलिंग चार्ज पर वनटाइम छूट या कैंसिलेशन पर फुल रिफंड दिया जाएगा। कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की है।

यह भी पढ़ें-

आईपीएल फिर शुरू हो सकता है, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को बुलाया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें