30 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका के हितों की ओर झुका हुआ पाकिस्तान उचित मध्यस्थ नहीं!

अमेरिका के हितों की ओर झुका हुआ पाकिस्तान उचित मध्यस्थ नहीं!

ईरानी सांसद ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल

Google News Follow

Related

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, लेकिन अब उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक ईरानी सांसद ने क्षेत्रीय वार्ताओं में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर शंका जताते हुए उसकी तटस्थता पर चिंता व्यक्त की है।

दश्तेस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रज़ाई ने कहा कि पाकिस्तान के पास मध्यस्थ बनने के लिए आवश्यक विश्वसनीयता नहीं है। एक बयान में उन्होंने पाकिस्तान को अच्छा मित्र और पड़ोसी बताया, लेकिन यह भी कहा कि वह एक उचित मध्यस्थ नहीं है और अक्सर अमेरिका के हितों की ओर झुकता है। रज़ाई ने यह भी आरोप लगाया कि इस्लामाबाद वॉशिंगटन की खुलकर आलोचना करने से बचता है और उनके अनुसार अमेरिका ने लेबनान के संबंध में किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा, “मध्यस्थ निष्पक्ष होना चाहिए, वह हमेशा एक पक्ष की ओर झुका हुआ नहीं होना चाहिए।”

दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने हाल ही में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार इस्लामाबाद का दौरा किया, जहां उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से संघर्ष और आगे के संभावित रास्तों पर चर्चा की। ईरान के विदेश मंत्री ने ओमान से लौटने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद के साथ हुई बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और व्यापक कूटनीतिक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

Image

शांति वार्ताएं केवल परमाणु मुद्दे तक सीमित नहीं हैं, इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नए कानूनी ढांचे के प्रस्ताव, मुआवजे की मांग, आगे सैन्य कार्रवाई न करने की गारंटी और अमेरिका द्वारा लगाए गए समुद्री प्रतिबंध हटाने जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है की, इस्लामाबाद दौरे के बाद अराघची मॉस्को जाने वाले हैं।

इसी बीच, अमेरिका-ईरान विवाद को सुलझाने के कूटनीतिक प्रयास कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यदि तेहरान बातचीत करना चाहता है तो वह सीधे संपर्क कर सकता है। वॉशिंग्टन द्वारा अपने प्रयासों से पीछे हटने और पाकिस्तान में प्रस्तावित वार्ता दौर रद्द किए जाने के बाद ट्रम्प ने यह बयान दिया।

यह भी पढ़ें:

टीनएजर्स के लिए संतुलित आहार क्यों जरूरी? जानिए डाइट प्लान!

तनाव, कब्ज और कमर दर्द से राहत दिलाता है कुर्मासन

व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पर मस्क बोले सियासी हिंसा खतरनाक ट्रेंड!

भुखमरी का सामना कर रहे दुनिया के शीर्ष 10 देशों में पाकिस्तान का नाम शामिल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,127फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें