30.4 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का बयान कहा 'मुझे धीरेंद्र शास्त्री अच्छे लगते...

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का बयान कहा ‘मुझे धीरेंद्र शास्त्री अच्छे लगते हैं’

सीमा अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से अवैध तरीके से भागकर भारत आई है।

Google News Follow

पाकिस्तान महिल सीमा हैदर का केस इन दिनों काफी सुर्खियों में है। दरअसल पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की नोएडा के सचिन नाम के शख्स से पबजी गेम पर पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने लगी। 13 मई को सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर भारत में आ गई थी। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था।

हालांकि सीमा हैदर और उसके पति सचिन को जमानत मिल गई है। कुछ शर्तो पर उन्हें जेल से रिहा किया गया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर शहर से बाहर कहीं जाना है तो पुलिस को जानकारी देनी होगी। और सीमा को सचिन के एड्रेस पर ही रहने को कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से अपील कर रहा है कि उसकी पत्नी को पाकिस्तान भेजा जाए।

हाल ही में मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने उर्दू में कहा, ‘अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो 26/11 जैसे हमले के लिए तैयार रहना।’ जबकि पाकिस्तान से धमकी पर सीमा हैदर ने कहा, मैं ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हूं, मैं भारत में ही रहूंगी।

इसी बीच पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को पसंद करने की बात कही है। सीमा हैदर ने कहा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री मुझे अच्छे लगते हैं। मुझे उनकी स्माइल पसंद है। मैं उनकी दिव्य दरबार में जा सकती, लेकिन कोर्ट की वजह से में कहीं नहीं जा सकती। कोर्ट का मेरे हित में फैसला आएगा। मैं भारत में ही रहूंगी, यहीं मुझे जीना मरना है। सीमा हैदर का बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर ऐसी बात कहने के बाद वो लोगों के निशाने पर है। लोग उन्हें धीरेंद्र शास्त्री वाले बयान के लिए काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी सीमा हैदर को लेकर बयान दिया था। दरअसल उन्होंने कहा कि सीमा हैदर बागेश्वर धाम आएं तो उनकी पर्ची खोलेंगे। वहीं जब सीमा के भारत रहने की बात को लेकर बागेश्वर बाबा से सवाल पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि सब कानून के हिसाब से होगा।

ये भी देखें 

केदारनाथ मंदिर प्रांगण में मोबाइल फोन पर लगा बैन, मंदिर समिति ने लगाया प्रतिबंध

हाथरस के मोहल्ले में लगी शिलापट्ट पर पर लिखा- नेता वोट मांगने न आएं!

दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के कारण दो दिन और बंद रहेंगे स्कूल

वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें