27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने आदित्य L-1 के लॉन्चिंग पर ISRO के वैज्ञानिकों को दी...

PM मोदी ने आदित्य L-1 के लॉन्चिंग पर ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई      

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे वैज्ञानिक प्रयास जारी रखेंगे। 

Google News Follow

भारत ने अंतरिक्ष में एक बार फिर खुद साबित किया है। शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आदित्य एल 1 को लांच किया जो सूर्य के बारे में जानकारी जुटाएगा। भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। यह प्रक्षेपण सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर किया गया। आदित्य एल-1 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से लांच किया गया। बता दें कि 23 अगस्त को ही भारत ने चांद पर चंद्रयान-3 उतारा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और इंजीनियरों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे वैज्ञानिक प्रयास जारी रखेंगे। वहीं, इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल-1 अंतरिक्षयान को एक अंडाकार कक्षा में स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य पीएसएलवी द्वारा बहुत सटीक है। मै पीएसएलवी को इस तरह के अलग काम के लिए बधाई देता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह भी ने इसरो के वैज्ञानिक को आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण  पर बधाई दी है।इधर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी  राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए एक सुखद क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक वर्षों से काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदित्य एल-1 का सफल प्रक्षेपण सम्पूर्ण विज्ञान और सम्पूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण का भीं प्रमाण है।

ये भी पढ़ें 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें