30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियासंघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत की अपील! इंडिया नहीं भारत कहिए    ...

संघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत की अपील! इंडिया नहीं भारत कहिए      

जैन समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारे देश का नाम सदियों से भारत है, भाषा कोई भी हो लेकिन नाम एक ही रहता है। 

Google News Follow
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देशवासियों से इंडिया की जगह भारत नाम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस देश का नाम सदियों से भारत है, इसलिए इसका पुराना नाम उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने यह अपील एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है यह सच्चाई है।
गौरतलब है कि, संघ प्रमुख मोहन भागवत  जैन समाज के एक कार्यक्रम में शिरकत किये थे। इस दौरान  उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ” हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है, भाषा कोई भी हो लेकिन नाम एक ही रहता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का नाम भारत है और हमें अपने व्यावहारिक कार्यों में  इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद कर भारत शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तभी बदलाव आएगा और हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझना होगा।

इससे पहले, शुक्रवार को संघ प्रमुख ने कहा था कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और सभी  भारतीय हिंदू हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि सभी भारतीय हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक हिन्दू राष्ट्र है और यह सच्चाई है। वैचारिक रूप से सभी भारतीय हिन्दू हैं। उन्होंने आगे कहा कि हिन्दू का मतलब सभी भारतीय हैं। जो भारत में रह रहे हैं वे हिन्दू संस्कृति हिन्दू पूर्वजों और हिंदू भीम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बात को समझ गए हैं कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने स्वार्थ के लिए नासमझी दिखा रहे हैं।
ये भी पढ़ें 

जालना में मराठा मार्च: लाठीचार्ज पर राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया !

चंद्रमा के बाद इसरो का ‘सूर्य नमस्कार’, ‘आदित्य L1’ का प्रक्षेपण; 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें