29 C
Mumbai
Thursday, August 27, 2026
होमदेश दुनियाबनारस का हुआ कायाकल्प, काशी ने दी देश को नई दिशा: पीएम...

बनारस का हुआ कायाकल्प, काशी ने दी देश को नई दिशा: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विहंगम योग संस्थान पहुंचे

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। मंगलवार को बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद विहंगम योग संस्थान पहुंचे। योग संस्थान की 98 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सद्गुरु सदाफलदेव जी ने समाज के कल्याण के लिए योग को जन जन तक पहुंचाया।

पीएम मोदी ने स्वर्वेद मंदिर के 98वें वर्षगांठ पर कहा कि जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं तो साथ ही इससे पूरे देश का रोडमैप तैयार हो जाता है। उन्होंने कहा कि बनारस नई सुविधाओं के साथ मेडिकल हब बन रहा है और इसका लाभ सभी को मिलेगा। काशी में पर्यटन के साथ कला क्षेत्र को भी नई ऊंचाई मिल रही है।

पीएम मोदी ने इस दौरान रात में सीएम योगी के साथ गोदौलिया और बनारस रेलवे स्टेशन के दौरे की भी जानकारी दी और कहा कि बनारस का कायाकल्प हो रहा है। मै रात में बनारस में हो रहे विकास कार्यों को देखा। उन्होंने कहा कि मैंने कई लोगों से बात कि सभी ने बताया कि बनारस का कायाकल्प हो रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बनारस देश को एक नई दिशा दे रहा है। 2014-15 के मुकाबले 2019 -20 पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि भोले नाथ की नगरी में साफ दिख रहा है कि बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा अगर इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। योग संस्थान की 100 वीं वर्षगांठ भले  दो साल बाद हो, लेकिन हम कुछ करने लिए संकल्प ले सकते हैं। जैसे पानी बचाना, उसे स्वच्छ रखना,  बेटियों  की स्किल डेवलपमेंट करें, गरीब बच्चियों के स्किल में बढ़ाने के लिए उनकी जिम्मेदारी लें।
ये भी पढ़ें 

चार धाम परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी     

हरियाणा के स्कूलों में सुनाया जाएगा भगवद गीता का ‘श्लोक’ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,582फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें