26 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमक्राईमनामाआईएसआई के निशाने पर पीएम मोदी सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट  

आईएसआई के निशाने पर पीएम मोदी सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट  

पुलिस की वर्दी में रैली या रोड शो में आतंकी कर सकते हैं आत्मघाती हमला    

Google News Follow

Related

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो पीएम मोदी पाकिस्तान की जासूस एजेंसी आईएसआई की निशाने पर हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी पर आत्मघाती हमला करने की साजिश रची। इस काम को करने के लिए आईएसआई ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को सौंपा है।

खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी पीएम मोदी को किसी रैली या रोड शो में निशाना बना सकते हैं। वहीं, इस रैली या कार्यक्रम में आतंकी पुलिस के ड्रेस में शामिल होने की बात कही गई है।सुरक्षा खुफिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि इन कार्यक्रमों में आतंकी सुसाइड अटैक करने की साजिश रच रहे हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि आतंकी सुरक्षा कर्मियों के सम्पर्क में भीं हैं। आईएसआई के साजिश का पता चलने पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ में हैं।

गौरतलब है कि यह खबर ऐसे समय में आई जब पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वालों दौचुनावों को देखते हुए लगातार चुनावी दौरे पर है। दिवाली के अवसर पीएम उत्तर प्रदेश के भी दौरे पर जाने वाले हैं। हालांकि इन राज्यों में होने वाले दौरों को लेकर अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बावजूद इसके भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम मोदी की सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें     

जयशंकर का चीन को स्पष्ट संदेश, विवादों का जारी रहना किसी भी देश के लिए ठीक नहीं

 

अमृतकाल का संकल्प है डिफ़ेंस एक्सपो

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,245फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें