28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाप्रयागराज हिंसा: मुख्य साजिशकर्ता जावेद पम्प गिरफ्तार

प्रयागराज हिंसा: मुख्य साजिशकर्ता जावेद पम्प गिरफ्तार

Google News Follow
प्रयागराज में शुक्रवार को अटाला इलाके में हुए दंगे का मुख्य साजिशकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके मोबाइल से भी कई सुराग निकाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार खुल्दाबाद थाने में 29 धारों के तहत 70 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज का मुख्य आरोपी  मोहम्मद जावेद उर्फ़ जावेद पंप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जावेद पंप के मोबाइल में 10 जून को भारत बंद बुलाया गया है। इससे संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद जावेद की एक बेटी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ती है। पुलिस का कहना है कि उसकी बेटी भी जांच के घेरे में हैं क्योंकि  वह अपने पिता को दिल्ली से ही सलाह देती है। अगर जांच में उसकी भूमिका होगी तो दिल्ली पुलिस से सम्पर्क कर वहां एक टीम भेजकर उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा।

बताया जा रहा है प्रयागराज में कश्मीर पैटर्न पर पथराव किया। उपद्रवियों ने छोटे छोटे बच्चों को मोहरा बनाया। उन्हें ईट पत्थर थमाकर जमकर हिंसा की। इन बच्चों की हरकतों को देखकर पुलिस और अन्य बल भी हैरान थे। उन्हें यह करने से रोका जा रहा था. लेकिन उपद्रवियों  ने उन्हें उकसा रखा था। जिसकी वजह से वे जब भी पुलिस बल देखते पथराव करने लगते।
ये भी पढ़ें 

प्रयागराज छावनी में तब्दील,1000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 65 गिरफ्तार  

नूपुर शर्मा विवाद: दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता तक मुस्लिमों का प्रदर्शन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें