31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाप्रयागराज छावनी में तब्दील,1000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 65 गिरफ्तार  

प्रयागराज छावनी में तब्दील,1000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 65 गिरफ्तार  

Google News Follow

जुमे की नमाज के बाद उठे बवाल के बीच प्रयागराज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के अटाला इलाका को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उपद्रव के बाद पीएसी, आरपीएफ और पुलिस की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया है। प्रभावित इलाके का रूट बदल दिया गया है और दुकानों को बंद रखा गया है। इसके अलावा इलाके में धारा 144 लागू की गई है।

प्रयागराज के खुल्दाबाद, अटाला और करेली के इलाकों में शान्ति बनाये रखने के लिए पुलिस बार अपील कर रही है। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इलाके चार मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ सीसीटीवी कैमरे की सहायता से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। अब तक 1000 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा हो कि शुक्रवार को अटाला इलाके में भरी पत्थरबाजी और आगजनी की गई थी। साफ सफाई में लगभग 25 ट्रक ईंट पत्थर भर कर ले जाया गया। बता दें कि शुक्रवार को प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने कई राज्यों में  बवाल काटा। ये लोग नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन उपद्रवीयों इस दौरान  जमकर बवाल काटा।

ये भी पढ़ें      

सब पर भारी पड़े फडणवीस

नूपुर शर्मा विवाद: दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता तक मुस्लिमों का प्रदर्शन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें