29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसब पर भारी पड़े फडणवीस

सब पर भारी पड़े फडणवीस

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को मिली 3 सीटों पर जीत

Google News Follow
विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर अपनी काबिलियत दिखाई है। महा आघाड़ी सरकार के नेताओं के दावों को धता बताते हुए भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में तीन सीट जीत कर शिवसेना को तगड़ी शिकस्त दी है। इस जीत से फडणवीस का कद और बढ़ गया है। उन्हें महाराष्ट्र का सर्वमान्य चाणक्य कहा जा रहा है।
शनिवार को तड़के 3.30 बजे राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। पीयूष गोयल (भाजपा) 48, अनिल बोंडे (भाजपा) – 48, इमरान प्रतापगढ़ी 44, प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) – 43, संजय राउत (शिवसेना) – 42 हासिल किया। सारी लड़ाई छठी सीट के लिए थी। इस सीट के लिए भाजपा के संजय महाडिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच मुकाबला था। जिसमे महाडिक ने बाजी मार ली। भाजपा के महाडिक 41 जबकि शिवसेना के संजय पवार को 33 वोट ही मिल सके। महा आघाड़ी के 6 वोट तोड़ने में भाजपा सफल रही। इस के शिल्पकार फडणवीस को माना जा रहा है। जीत के बाद फडणवीस ने कहा की आज हमारे लिए खुशी का दिन है।
भाजपा की इस सफलता को शरद पवार पर फडणवीस की मात से जोड़ कर देखा जा रहा है। महा आघाड़ी के कई विधायको के वोट हासिल कर भाजपा ने यह जीत पाई है। फिलहाल महा विकास आघाड़ी खेमे में निराशा है। इसके पहले भाजपा की तरफ से महा आघाड़ी के तीन वोटर यशोमती ठाकुर, जितेंद्र अवहाड़ और सुहास कांदे के मतदान को लेकर आपत्ति जताई। केंद्रीय चुनाव आयोग से भाजपा ने इसकी शिकायत की। रात 1 बजे चुनाव आयोग ने कांदे के वोट को रद्द कर दिया।
ये भी पढ़ें 

 

 संजय राऊत हाजिर हो  

रतलाम में 18 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म, शिवपुराण आये थे सुनने  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें