लखीमपुर सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दुख जताया!

इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'  

लखीमपुर सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दुख जताया!

President-Murmu-and-PM-Modi-express-grief-over-the-Lakhimpur-road-accident

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से लिखा, ”उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

स्थानीय प्रशासन को घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक तेज रफ्तार ट्रक की वैन से आमने-सामने की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा लखीमपुर खीरी के इसानागर पुलिस थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर स्थित सिसैया के पास हुई। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से नष्ट हो गई।

 
यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल में धर्म-आधारित सहायता योजनाएं बंद!

Exit mobile version