27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियामन की बात कार्यक्रम का आज 102वां एपिसोड, क्यों एक हफ्ते पहले...

मन की बात कार्यक्रम का आज 102वां एपिसोड, क्यों एक हफ्ते पहले हो रहा है प्रसारण?

मन की बात कार्यक्रम से मिलेगा रामपुर की महिलाओं को सम्मान।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 18 जून को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का आज 102वां एपिसोड है। गौरतलब है कि हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात का प्रसारण होता है। लेकिन इस बार 25 जून आखिरी रविवार पड़ रहा है इस दिन पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसलिए मन की बात का प्रसारण इस बार एक हफ्ते पहले होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून को ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि इस बार 18 जून 2023 को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होगा। मन की बात यह कार्यक्रम रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है। इस बार मन की बात कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है। दरअसल, इस बार इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है। जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं।

नगर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार को सुबह ग्यारह बजे रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अब उन्होंने रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देकर रामपुर का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

ये भी देखें 

कर्नाटक के बाद अब हैदराबाद में बुर्का विवाद, छात्राओं को परीक्षा देने से रोका

केदारनाथ त्रासदी के 10 साल पूरे, वो खौफनाक मंजर जब चारों तरफ़ छा गई थी तबाही

अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘Heart Of Stone’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

यूपी में फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की उठी मांग, RLD ने CM योगी को लिखा पत्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें