26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महराजगंज में जुलूस, मिठाइयां बांटी गईं!

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महराजगंज में जुलूस, मिठाइयां बांटी गईं!

हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग तिरंगे झंडे के साथ सड़कों पर उतरे, भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए। 

Google News Follow
भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस कार्रवाई से पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने उत्साह के साथ इस ऑपरेशन का स्वागत किया।

महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा में स्थानीय लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए जुलूस निकाला। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग तिरंगे झंडे के साथ सड़कों पर उतरे, भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

जुलूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में जयकारे गूंजे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं, पटाखे फोड़े और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की प्रशंसा की।

जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। नया भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया।

हम सरकार और सेना के साथ हैं। पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि भारत अब हर आतंकी घटना का जवाब देगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता-जागता सबूत है। जुलूस में महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी संख्या थी, जो तिरंगे के साथ सेना के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

वहीं, कानपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

बीजेपी के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके अड्डों पर जाकर नष्ट किया है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं।

 
यह भी पढ़ें-

पांच पांडवों ने लिया माताओं-बेटियों के सिंदूर का बदला: देवकीनंदन ठाकुर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें