27.3 C
Mumbai
Sunday, July 5, 2026
होमदेश दुनिया"यूनुस पाकिस्तानी, पाकिस्तान जाओ"

“यूनुस पाकिस्तानी, पाकिस्तान जाओ”

न्यूयॉर्क में यूनुस के खिलाफ बांग्लादेशियों का प्रदर्शन

Google News Follow

Related

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर शुक्रवार (26 सितंबर) को बड़ी संख्या में बांग्लादेशी मूल के लोगों ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर वे लोग शामिल थे जो अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थक बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने यूनुस पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और देश को “तालिबानीकृत” करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर थामे नारे लगाए—“यूनुस पाकिस्तानी है, पाकिस्तान वापस जाओ”, “बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या बंद करो”” और “बांग्लादेश में इस्लामी आतंकवाद को ना कहें” प्रदर्शन उस समय हुआ जब दुनिया भर के नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद थे।

एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से कहा, “हम अवैध यूनुस शासन के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। 5 अगस्त 2024 के बाद से शेख हसीना को सुरक्षा कारणों से देश छोड़ना पड़ा, और यूनुस ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। तभी से हिंदू, अल्पसंख्यक और अन्य धर्मों के लोगों की हत्या की जा रही है।”

दूसरे प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि हालात इतने खराब हैं कि अल्पसंख्यक बांग्लादेश से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “स्थिति भयावह है, इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। यूनुस को सत्ता छोड़कर चुनाव कराना चाहिए।”

कुछ प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद यूनुस पर बांग्लादेश को “तालिबानी और आतंकी देश” में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने ISKCON के पूर्व पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग भी की, जिन्हें देशद्रोह के आरोप में पिछले साल जेल में डाला गया था और जिनकी जमानत याचिकाएं लगातार खारिज होती रही हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम आज संयुक्त राष्ट्र के सामने इसलिए इकट्ठा हुए हैं क्योंकि डॉ. यूनुस बांग्लादेश को तालिबान देश, आतंकी देश बना रहे हैं। वे हिंदू, बौद्ध, ईसाई और सभी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रहे हैं।”

शेख हसीना की सत्ता से बेदखली को गैरकानूनी बताते हुए एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि यूनुस कट्टरपंथी इस्लामी ताकतों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर बांग्लादेश को “अर्ध-तालिबानी राष्ट्र” बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ जब मोहम्मद यूनुस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना दूसरा संबोधन दिया, हसीना की सत्ता से विदाई के बाद पहली बार। हसीना के समर्थकों ने इसे “अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूनुस को वैध ठहराने की कोशिश” बताया और उसके खिलाफ आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें:

हिरोशिमा में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की गूंज, भारतीय समुदाय ने वैश्विक शांति का संदेश फैलाया!

बिहार चुनाव 2025: अमित शाह ने अररिया में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया, किशनगंज पर खास जोर!

बिहार में कांग्रेस ने सीट शेयरिंग में दिखाया बड़ा दिल, 70 से 50 सीटों तक सफर! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें