28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकुमार विश्वास ने भगवंत मान को दी चेतावनी, पंजाब पुलिस के घर...

कुमार विश्वास ने भगवंत मान को दी चेतावनी, पंजाब पुलिस के घर पहुंचने भड़के

Google News Follow

पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची। इस संबंध की जानकारी कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दी। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर किस वजह से पंजाब पुलिस उनके घर पहुंची है। इस ट्वीट में भगवंत मान को कुमार विश्वास ने चेतावनी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सुबह सुबह ही मेरे द्वार पंजाब पुलिस पधारी है। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे द्वारा ही आप में शामिल कराये गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि जिस तरह तुम दिल्ली में बैठे व्यक्ति को पंजाब के लोगों द्वारा दी गई ताकत से खेलने दे रहे हो एक तुम्हें और पंजाब को भी धोखा देगा। मेरी चेतावनी देश याद रखे।

मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने अरविन्द केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। कुमार विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने एक बार कहा था कि वे  पंजाब  का मुख्यमंत्री बनेगें या एक स्वत्रंत राष्ट्र (खलिस्तान)  का प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद   पंजाब चुनाव के दौरान अन्य पार्टियों ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला था।
वहीं, केजरीवाल ने इस बयान आने के बाद कहा था कि मैं एक स्वीट आतंकवादी हूँ जो स्कूल  बनवाता है। इतना ही नहीं  केजरीवाल ने कहा था कि एक कवि ने प्रधानमंत्री को कविता सुनाई और प्रधानमंत्री ने मुझे आतंकी घोषित कर दिया था।
ये भी पढ़े

 

‘बाबा का बुलडोजर’ दिल्ली में भी चला  

Sri Lanka Crisis: पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, एक की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें