30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाइंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास : एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान बने पूरन!

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास : एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान बने पूरन!

निकोलस पूरन को उनके साथी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के स्थान पर एमआई न्यूयॉर्क की कमान सौंपी गई है। अब पोलार्ड इस सीजन निकोलस पूरन की कप्तानी में खेलते नजर आने वाले हैं।

Google News Follow
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ घंटों बाद ही निकोलस पूरन को मेजर लीग क्रिकेट-2025 में एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है।

वेस्टइंडीज के इस तेज तर्रार बल्लेबाज को मेजर लीग क्रिकेट-2025 सीजन के लिए कप्तान बनाने का ऐलान करते हुए फ्रेंचाइजी ने कहा, “हमारे हीरो, हमारे लीजेंड, हमारे कप्तान! निकोलस पूरन- 29 वर्षीय पॉकेट डायनामाइट को कॉग्निजेंट मेजर लीग क्रिकेट के 2025 सीजन से पहले एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है।”

बाएं हाथ के निकोलस पूरन एमएलसी 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने आठ मुकाबलों में 20 चौकों और 34 छक्कों के साथ 388 रन बनाए। फाइनल में 137 रन की नाबाद पारी खेलकर निकोलस ने एमआई को विजेता बनाया था।

निकोलस पूरन को उनके साथी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के स्थान पर एमआई न्यूयॉर्क की कमान सौंपी गई है। अब पोलार्ड इस सीजन निकोलस पूरन की कप्तानी में खेलते नजर आने वाले हैं।

मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत भारतीय समयानुसार 13 जून को सुबह 6.30 बजे से होगी।

एमआई न्यूयॉर्क अगले दिन सीजन का अपना पहला मैच टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला ऑकलैंड कोलिजीयम में आयोजित होगा।

निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज की ओर से व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेला है। वह दोनों ही फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल चुके हैं।

इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 61 वनडे मुकाबलों में 39.66 की औसत के साथ 1983 रन जड़े, जिसमें तीन शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

बात टी20 फॉर्मेट की करें, तो 106 मुकाबलों में यह खिलाड़ी 26.14 की औसत के साथ 2275 रन अपने नाम कर चुका है। पूरन आखिरी बार दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज की ओर से खेले थे।

इंडियन प्रीमियर लीग-2025 में भी निकोलस पूरन का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए 14 मुकाबलों में 43.67 की औसत के साथ 524 रन अपने नाम किए थे।

 
यह भी पढ़ें-

बाबर, रिजवान, शाहीन नजरअंदाज, पाक टीम से बाहर हुए बड़े नाम : रिपोर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें