32 C
Mumbai
Saturday, October 3, 2026
होमदेश दुनियारेलवे ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन उन्नयन और चार लेन आरओबी निर्माण मंजूर!

रेलवे ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन उन्नयन और चार लेन आरओबी निर्माण मंजूर!

सरकार ने कहा कि यह परियोजना इस महत्वपूर्ण हाई यूटिलाइजेशन नेटवर्क (एचयूएन) रूट की क्षमता और विश्वसनीयता को भी मजबूत करेगी।

Google News Follow

Related

सरकार ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने रेल बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दक्षिण तटीय रेलवे के सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन और पश्चिम रेलवे के उधना-उकाई सोंगढ़ सेक्शन पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शामिल है।

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय रेल ने साउथ कोस्ट रेलवे के 73 रूट किलोमीटर लंबे सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन के लिए 142 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना 146 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी।

बयान के अनुसार, उन्नत ट्रैक्शन प्रणाली इस मार्ग पर बिजली आपूर्ति ढांचे को मजबूत करेगी और बढ़ती रेल यातायात जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद करेगी। इससे इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी और रेलवे परिचालन अधिक सुचारू बनेगा।

सरकार ने कहा कि यह परियोजना इस महत्वपूर्ण हाई यूटिलाइजेशन नेटवर्क (एचयूएन) रूट की क्षमता और विश्वसनीयता को भी मजबूत करेगी। इसके परिणामस्वरूप ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।

इस बीच, भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे के उधना-उकाई सोंगढ़ सेक्शन पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लागत 133.23 करोड़ रुपए होगी और इसे राज्य सरकार के साथ लागत साझा आधार पर विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना में रेलवे का हिस्सा 66.61 करोड़ रुपए और राज्य सरकार का हिस्सा भी लगभग 66.61 करोड़ रुपए होगा। रेल मंत्रालय के अनुसार, चार लेन वाले इस आरओबी के निर्माण से सड़क यातायात की आवाजाही अधिक सुगम होगी और रेलवे परिचालन में सड़क यातायात से होने वाले व्यवधान कम होंगे।

ग्रेड-सेपरेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित होने वाला यह पुल ट्रेनों के अधिक सुरक्षित और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करेगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिचालन दक्षता और अधिक विश्वसनीय रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

बयान के अनुसार, जिस स्थान पर आरओबी का निर्माण होना है वहां 62 प्रतिशत का स्क्यू एंगल है, जिससे डिजाइन और निर्माण कार्य अधिक जटिल हो जाता है।

परियोजना में वायाडक्ट हिस्से की कुल लंबाई 311.58 मीटर होगी, जिस पर लगभग 19.98 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं रेलवे एप्रोच (आरई) हिस्से की लंबाई 524.32 मीटर होगी, जिसकी अनुमानित लागत 10.25 करोड़ रुपए है।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,102फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
336,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें