35 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: बूचा मामले की स्वतंत्र जांच का उठाया मुद्दा - जयशंकर

Russia Attack: बूचा मामले की स्वतंत्र जांच का उठाया मुद्दा – जयशंकर

यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और हम एक स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं।

Google News Follow

Related

रूस और यूक्रेन में युद्ध का आज 42वां दिन है और इस बीच रूसी सेना ने अपने हमले तेज कर दिए है। अब वहां के नागरिकों की भी इस हमले में बड़ी संख्या में जान जा रही है। इस मामले पर आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान दिया है। जयशंकर ने कहा है कि भारत इस युद्ध का शांति से हल चाहता है जो केवल बातचीत से ही निकल सकता है।
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, संघर्ष के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस युग में संवाद और कूटनीति किसी भी विवाद का सही उत्तर है। मंत्री ने कहा कि अगर भारत दोनों देशों में इसके समाधान में कुछ कर सकता होगा तो वह जरूर अपनी भूमिका निभायगा।
मंत्री ने कहा कि कई सांसदों ने बूचा में हुई घटना को उनके समक्ष रखा है और वह भी इन रिपोर्टों से बहुत परेशान हैं। जयशंकर ने कहा कि हम वहां हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं और यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और हम एक स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं।
गौरतलब है कि अनुसार कीव शहर के पास बूचा शहर में बड़ी संख्या में लाशों का ढेर मिला है। वहां के मेयर का कहना है कि यहां एक सामूहिक कब्रगाह भी मिला है, जहां से 280 से ज्यादा लोगों की लाशें बरामद की गई हैं जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सैकड़ों नागरिकों को सड़कों पर, उनके घरों के पास और सामूहिक कब्रों में मृत पाया गया।

वहीं इस मामले में रूस की चारों तरफ से आलोचना हो रही है और पश्चिम से मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों को भी बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

रूस से रक्षा सौदे पर अमेरिका ने भारत को दी धमकी, कहा हित में नहीं !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें