27 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियारामलला की प्राण प्रतिष्ठा: पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी, इन...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी, इन 5 राज्यों में भी….!

केंद्र सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।    

Google News Follow

Related

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में आधे दिन छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की मांग पर केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन छुट्टी रहेगी। बता दें कि इस दिन पांच राज्यों में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया गया। केंद्र सरकार ने  कहा है कि उस दिन केन्द्रीय कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और प्रतिष्ठान आधे दिन 2. 30 बजे तक बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले समारोह को देखते हुए देश और विदेश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने है। इसके लिए संगठनों और कई समूहों में तैयारी कर रहा है। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। भारत सहित विदेशों में सार्वजनिक स्थलों पर बड़े बड़े टीवी स्क्रीन लगाए जाने की योजना है।  जिस पर प्राण प्रतिष्ठा का रामभक्त सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

इस दिन उत्तर प्रदेश में अवकाश घोषित किया है। इस दिन शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शराब की दुकानों को बंद रखने का भी निर्देश दिया। उस दिन मछली मांस बेचने वाली दुकानें भी बंद रहेंगी। वहीं, मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी इस दिन अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में इस दिन त्यौहार की तरह उत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में इस दिन को ड्राई डे रहेगा। इस दिन अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके अलावा गोवा में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन शैक्षिणक संस्थान बंद रहेंगे। ड्राई डे  रहेगा। इसी छत्तीसग़ढ में अवकाश रहेगा। इस दिन यहां सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा सरकार भी इस दिन राज्य में अवकाश घोषित किया है। मॉरीशस सरकार ने भी हिन्दू अधिकारियों के लिए दो घंटे छुट्टी देने की घोषणा की है। ताकि वे इस समारोह में भाग ले सके।

ये भी पढ़ें         

PM Modi ने राम मंदिर पर जारी किया डाक टिकट, 20 देशों में जारी टिकट …

फारूक अब्दु​ल्ला​ ने गाया भगवान राम का भजन, वीडियो हुआ वायरल​ !

जानिये 22 जनवरी को ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे क्या करेंगे, क्या है प्लान?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें