31.3 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियाAir India की बंपर सेल: मात्र 1,705 रु. में हवाई यात्रा का...

Air India की बंपर सेल: मात्र 1,705 रु. में हवाई यात्रा का आनंद लें, 1 दिन शेष!

एयर इंडिया के मुताबिक, यह सेल एयर इंडिया के सभी सिटी ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट के जरिए उपलब्ध है। साथ ही टिकट की कीमतें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

Google News Follow

Related

गणतंत्र दिवस पर एयर इंडिया ने सेल की शुरुआत की है। इस सेल में डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। एयर इंडिया की इस सेल का नाम ‘FlyAI सेल’ है। इस सेल में आप सिर्फ 1,705 रुपये में फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं। इस सेल में टिकट खरीदने के लिए अब आपके पास एक और दिन बचा है। यह सेल 21 जनवरी से शुरू हुई थी और 23 जनवरी को खत्म होगी।

एयर इंडिया की गणतंत्र दिवस सेल में ग्राहक 1 फरवरी से 30 सितंबर, 2023 तक की अवधि के लिए घरेलू उड़ान टिकट बुक कर सकते हैं। इस सेल में कुछ ही सीटें उपलब्ध हैं।

एयर इंडिया के मुताबिक, यह सेल एयर इंडिया के सभी सिटी ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट के जरिए उपलब्ध है। साथ ही टिकट की कीमतें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।
ये रियायती टिकट इकोनॉमी क्लास में उपलब्ध होंगे। यह योजना 1 फरवरी से 30 सितंबर के बीच घरेलू नेटवर्क के भीतर यात्रा के लिए लागू होगी। एयरलाइन ने कहा कि छूट 49 घरेलू गंतव्यों के लिए उपलब्ध है। ऑन-सेल टिकट की कीमत 1,705 रुपये से शुरू होती है।
एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह भारतीय वायुसेना की गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण कुछ मार्गों पर उड़ानें रद्द करेगी। 19 जनवरी से 24 जनवरी के बीच दिल्ली से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। उड़ानें 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक रद्द रहेंगी।
यह भी पढ़ें-

अनुराग कश्यप के बारे में अभय देओल ने कही ये बात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें