33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमदेश दुनियाRepublic Day Parade 2025: जमीन से आसमान तक दिखी भारत की शक्ति!

Republic Day Parade 2025: जमीन से आसमान तक दिखी भारत की शक्ति!

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान, सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए।

Google News Follow

Related

देश 76वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं। परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रहा है| फ्लाईपास्ट के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड का समापन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए।

भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान, सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए।

भारत ने सांस्कृतिक झलक दुनिया की दिखाई। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रलय मिसाइल का प्रदर्शन:कर्तव्य पथ पर पहली बार प्रलय मिसाइल को पेश किया गया। इसे भारत में ही डीआरडीओ और आरसीआई ने मिलकर बनाया है।

कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की भी झांकी पेश की गई। इस झांकी में राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य पथ पर हरियाणा की भी झांकी पेश की गई।

गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर गोवा की झांकी प्रदर्शित की गई। साथ ही तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना की झांकी भी पेश की गई। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में आदिवासी विकास और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की झलक दिखाई गई।

बीएसएफ के ऊंट दस्ते के मार्चिंग दस्ते की परेड ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर रंग बिखर गए। कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की सामरिक ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखी। कर्तव्य पथ में भारतीय सशस्त्र बल की वेटरन झांकी का प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें-

76 वां गणतंत्र दिवस समारोह: प्रधानमंत्री द्वारा पहनी गई पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,220फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें