31 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाबिहार में काय बा? जंगलराज-1, जंगलराज -2, जंगलराज-3 बा...    

बिहार में काय बा? जंगलराज-1, जंगलराज -2, जंगलराज-3 बा…    

बिहार आये दिन हत्या, वसूली और अपराध की घटनाएं जोरों पर है। नीतीश कुमार  अपराधियों को मौन सहमति दे रखें है।                

Google News Follow

एक ओर जहां नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, तो दूसरी ओर बिहार में रोज हत्या, वसूली और अपराध की घटनाएं जोरों पर है। उनसे राज्य संभल ही नहीं पा रहा है। ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार अपराधियों को मौन सहमति दे रखें है। रविवार को सुबह बदमाशों ने एक रिटायर्ड टीचर को गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों में इस घटना तब अंजाम दिया जब रिटायर्ड टीचर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिये निकले थे। लोग पूछते हैं कि बिहार में काय बा,तो बिहार जंगल राज एक जंगल राज 2, जंगलराज 3 बा।

 रिटायर्ड टीचर मारी गोली 

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहा रेलवे हाल्ट के पास बिहार में अपराधियों ने रिटायर्ड टीचर जवाहर चौधरी को गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते साल भी मृतक के छोटे बेटे को भी अपराधियों ने  गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस कांड में  मृतक के मंझले को आरोपित किया गया था।
रंगदारी वसूलने अमीन और कानूनगो की कनपटी तानी बंदूक
इसी तरह, बिहार के जहानाबाद के कंसुआ पंचायत भवन में तब अफरा तफरी मच गई। जब बदमाशों ने एक भू सर्वे करने वाले अमीन और कानूनगो के कान पर बंदूक तानकर रंगदारी वसूलने लगे थे। इस दौरान अपराधियों ने दोनों कर्मचारियों को मारा भी। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।इस मामले दस से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पत्रकार विमल यादव की हत्या
वहीं, दो दिन पहले बिहार के रानीगंज में पत्रकार विमल यादव को भी गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार को गिरफ्तार किया गया था।इससे पहले बीते साल विमल यादव के छोटे भाई को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में विमल मुख्य गवाह थे। अपराधी उन्हें गवाही नहीं देने की धमकी दे रहे थे।

रेस्टोरेंट में बदमाशों ने की फायरिंग 

बिहार में कानून व्यवस्था की बेहद खराब हो चुकी है। जिस तरह से आये दिन यहां मार काट और वसूली की घटना हो रही है। यह चिंताजनक है। बिहार के मुजफ्फरपुर एक रेस्टोरेंट में बदमाशों फायरिंग की गई। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। खाना खा रहे लोग भागने लगे, तो कुछ लोग खाना खाने वाले टेबल के नीचे छुपते हुए देखे जा सकते हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में  सिटी एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने कहा कि ” यहां कम से कम  दस राउंड फायरिंग हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लोगों को डरने के लिए यह फायरिंग की गई है। यह किसी को निशाना बनाकर फायरिंग नहीं की गई। इसमें चार लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

 

बिहार में जंगलराज? पत्रकार को दिनदहाड़े मारी गोली, BJP नीतीश पर हमलावर   

 

लोग कह रहे हैं चीन ने हमारी जमीन छिन लिया है,जबकि PM कहते हैं …    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें