30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाऋषि सनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद,ओवैसी का जागा हिजाब...

ऋषि सनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद,ओवैसी का जागा हिजाब प्रेम !

सनक के चुनाव के बाद, एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का हिजाब प्रेम जगाता दिखाई दिया|

Google News Follow
ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। सुनक पिछले चार साल में ब्रिटेन के पांचवें प्रधानमंत्री हैं। सनक के चुनाव के बाद, एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का हिजाब प्रेम जगाता दिखाई दिया| कर्नाटक के बीजापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी।
ऋषि सनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर मीडिया प्रतिनिधियों ने असदुद्दीन ओवैसी से जब सवाल पूछा तो ओवैसी ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुये कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी| इसके बाद वे भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा मुसलमानों को देश से निकालना चाहती है|
शायद यही कारण है कि ओवैसी की पहचाना भी भाजपा के खिलाफ उग्र रवैये के कारण बनी हुई है| यदि वे समाज के उत्थान और देश की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल देते तो उनका और समाज दोनों का भला होता, लेकिन वे ऐसा करने में असफल होते दिखाई दे रहे है| सिर्फ अपनी राजनीति पहचान बरकरार रखने के लिए मुसलमान और भाजपा की दोहाई देते फिरते हैं|
यही कारण है कि वे भाजपा को लेकर मुसलमानों की दाढ़ी, टोपी, खान-पान और नींद पूरे देश के लिए खतरनाक बताने में जरा सा भी हिचकते नहीं है| उन्होंने भाजपा के एक सांसद के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमानों का बहिष्कार करो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ ‘सबका साथ सबका विकास’ की बात करते हैं. लेकिन भाजपा की नीति मुसलमानों की पहचान मिटाने की है|
यह भी पढ़ें-

भाई द्विज के मौके पर दो हत्याओं से दहला औरंगाबाद !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें