Russia Attack: यूक्रेन पर परमाणु हमले का संकट-जेलेंस्की की पूर्व प्रवक्ता का दावा

पुतिन के इरादों से साफ है यूक्रेन में चल रहा युद्ध परमाणु जंग में बदल सकता है|

Russia Attack: यूक्रेन पर परमाणु हमले का संकट-जेलेंस्की की पूर्व प्रवक्ता का दावा

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के पांचवें दिन भी युद्ध जारी है| दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने की फ़िलहाल कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है| वही, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की की पूर्व प्रवक्ता यूलिया मंडेल ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कभी भी परमाणु हमला कर सकते हैं|

यूलिया ने आगे कहा कि पुतिन के न्यूक्लियर अटैक की ज्यादा संभावना है|पूर्व प्रवक्ता यूलिया ने कहा कि पोलैंड, मोल्डोआ और फिनलैंड पुतिन का अगला निशाना हो सकता है| पुतिन के इरादों से साफ है यूक्रेन में चल रहा युद्ध परमाणु जंग में बदल सकता है| विश्व इतिहास में पिछले कई दशकों से ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी देश ने खुले तौर पर परमाणु हमले की धमकी दी है|

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार शाम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बात की| इस दौरान जेलेंस्की ने जॉनसन से कहा कि उन्हें लगता है कि अगले 24 घंटे इस युद्ध के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है| वहीं जॉनसन ने कहा कि वह ब्रिटेन की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करेंगे|

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने दावा किया है कि इस जंग में अब तक 102 नागरिक मारे जा चुके हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल है| इसके अलावा 304 घायल हुए हैं| ” हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वास्तविक आंकड़ा इससे काफी ज्यादा हो सकता है|

यह भी पढ़ें-

भारतीयों को यूक्रेन से निकालने नया प्लान: चार केंद्रीय मंत्री संभालेंगे मोर्चा

Exit mobile version