30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियारूस यूक्रेन युद्ध: एक और भारतीय छात्र की मौत, पंजाब का रहने...

रूस यूक्रेन युद्ध: एक और भारतीय छात्र की मौत, पंजाब का रहने वाला था चंदन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। बुधवार को  एक और भारतीय छात्र के मारे जाने की खबर है। ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब के चंदन जिंदल की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि चंदन की मौत दिमागी स्ट्रोक से हुई है। उसका यूक्रेन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिमागी स्ट्रोक की वजह चंदन को आईसीयू में भर्ती किया गया था। मालूम हो कि मंगलवार को कर्नाटक के नवीन को गोली लगाने से मौत हो गई थी।

बता दें कि नवीन बंकर से निकल खाने पीने का सामान लाने गया था। इसी दौरान गोला बारी में  गोली लगाने से उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके परिजनों का कहना था कि एक दिन पहले ही नवीन ने वीडियो कॉल कर बात की थी। नवीन के मौत पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुःख जताया था और नवीन के परिजनों से फोन पर बातचीत भी की थी।

वहीं, भारत में रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने यूक्रेन के खार्किव में नवीन की मौत पर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा, उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। डेनिस अलीपोव ने  कहा है कि इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ रणनीतिक सहयोगी हैं। हम संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित संतुलित स्थिति के लिए भारत के आभारी हैं। भारत इस संकट की गहराई को समझता है।

ये भी पढ़ें 

Russia Attack: यूक्रेन के साथ सुर्खियों में आयी रूसी लड़की!

Russia-Ukraine War: रूस-भारत रक्षा सौदे की डील पर पड़ेगा ? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें