25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: कीव की घेराबंदी, रूस ने मददगारों को चेताया

Russia-Ukraine War: कीव की घेराबंदी, रूस ने मददगारों को चेताया

रूस मारियुपोल पर 24 घंटे मिसाइलें दाग रहा है और बमबारी कर रहा है। रूस बच्चों को मार रहा है। बता दें कि संघर्ष विराम के लिए शनिवार को हुई वार्ता विफल हो गई है, जिससे रूसी हमले और बढ़ गए हैं।

Google News Follow

​रूस और यूक्रेन के बीच 18वां दिन भी भीषण युद्ध जारी है| इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना का हमला पोलैंड से यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर आठ राकेट दागे। रूस ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। साथ ही मारियुपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

रूस के इस हमले से मारियुपोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शहर में फंसे नागरिकों को निकालने के प्रयास विफल हो चुके हैं। भोजन, पानी और दवा उन तक नहीं पहुंच पा रही है। महापौर कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। रूस की भीषण गोलाबारी के कारण शवों को दफनाने के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।

इस बीच रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में विदेशी हथियार ले जाने वाले काफिलों को रूसी सशस्त्र बल निशाना बनाएंगे। रूस ने अमेरिका को भी यूक्रेन को हथियार भेजने पर बुरे नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका और पश्चिमी मुल्‍कों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर प्रतिबंधों की सूचियां तैयार हैं। जल्‍द ही इनको सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल के पश्चिम में एक शहर के महापौर को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन इस युद्ध का मुकाबला करने के लिए हमें ताक​​त की जरूरत है। जेलेंस्की ने यह भी बताया कि रूसी हमले शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 1,300 सैनिकों ने शहादत दी है। रूस मारियुपोल पर 24 घंटे मिसाइलें दाग रहा है और बमबारी कर रहा है। रूस बच्चों को मार रहा है। बता दें कि संघर्ष विराम के लिए शनिवार को हुई वार्ता विफल हो गई है, जिससे रूसी हमले और बढ़ गए हैं।

​​यह भी पढ़ें-

Russia Attack: मेयर का अपहरण, यूक्रेन ने कहा, रूस का आतंक रोके दुनिया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें