31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियामुंबई के कवि डॉ सुधाकर मिश्र को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का...

मुंबई के कवि डॉ सुधाकर मिश्र को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का साहित्य भूषण सम्मान 

Google News Follow

मुंबई। “रामोदय” खंड काव्य के रचयिता वरिष्ठ कवि डॉ सुधाकर मिश्र को उत्तरप्रदेश सरकार का  “साहित्य भूषण” सम्मान प्राप्त होने पर मुंबई के साहित्य जगत में खुशी  है।सामाजिक साहित्यिक संस्था अभियान द्वारा डॉ सुधाकर मिश्र का शाल ओढा कर व  पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। अभियान के संस्थापक अमरजीत मिश्र ने उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान डॉ मिश्र को मिलने पर खुशी जताई ।महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्यध्यक्ष डॉ शीतलाप्रसाद दुबे व राकेश सिंह के साथ अमरजीत मिश्र ने डॉ सुधाकर मिश्र के निवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। वाराणसी के धनवतीयां गाँव में जन्मे डॉ मिश्र लगभग चार दशकों तक मुंबई के प्रतिष्ठित एलफ़िन्स्टन कॉलेज में प्रोफेसर रहे और हिंदी विभागाध्यक्ष होकर सेवा निवृत्त हुए।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने शुक्रवार को वर्ष 2020 के सम्मानों, पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इसमें साहित्य की विविध विधाओं के लिए साहित्यकारों और उनकी रचनाओं को चयनित किया गया है। पुरस्कार समिति ने संस्थान के अध्यक्ष डा. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से साहित्यकारों और विद्वानों के नामों की घोषणा। इस सूची पूर्वांचल के कुल 14 साहित्यकारों को स्थान मिला है। इनमें अकेले वाराणसी के आठ साहित्यकार हैं।

सूची में मऊ के ताजोपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक डा. रामकठिन सिंह की साहित्यिक सेवाओं के लिए लोहिया साहित्य सम्मान, काशी के डा. जयप्रकाश मिश्र को लोकभूषण सम्मान तो गाजीपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय को पत्रकारिता भूषण सम्मान प्रदान किया गया है। इसी क्रम में वाराणसी की ज्योत्स्ना प्रवाह को महावीर प्रसाद द्विवेदी, प्रकाश उदय को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार, डा. चंद्रभान सुकुमार श्रीवास्तव को सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार, हीरालाल मिश्र मधुकार को पंडित रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार, विधि नागर को गिरिजादेवी पुरस्कार, नरेंद्र नाथ मिश्र को विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार, डा. दयाशंकर त्रिपाठी को होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी तरह बलिया की किरण सिंह को सूर पुरस्कार, आजमगढ़ के प्रताप गोपेंद्र यादव को आचार्य नरेंद्रदेव पुरस्कार, सोनभद्र के राजीव श्रीवास्तव को डीपी धूलिया सर्जना पुरस्कार तो संत रविदास नगर के संदीप कुमार तिवारी को आचार्य रघुवीर प्रसाद त्रिवेदी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें