24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाशिवाजी की प्रतिमा पर स्याही पोतने से तनाव,बेलागवी में धारा 144 लागू  

शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही पोतने से तनाव,बेलागवी में धारा 144 लागू  

Google News Follow

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद को लेकर बेंगलुरु में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति पर बुधवार रात स्याही पोते जाने से तनाव बढ़ गया है। जिसकी वजह से बेलागवी में बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।वहीं, बेलागवी में धारा 144 लागू कर दी  गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीती रात बेलागवी के संभाजी सर्किल में विरोध प्रदर्शन किया और शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही पोतने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन में एक दर्जन से अधिक सरकारी वाहनों की तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि बेलागवी में स्वतंत्रता सेनानी संगोली रायन्ना की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त किया गया है जिससे  क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने लोगों से अपील की है कि शिवाजी महाराज और संगोली रायन्ना जैसे दिग्गजों का अपमान न करें। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात यहां बेलागवी में सांगोली रायन्ना की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों और बेंगलुरु में शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता संजय राउत ने शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही पोते जाने की निंदा की है। तनाव को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने शनिवार सुबह 6 बजे से अगली सुबह तक बेलागवी में धारा 144 लागू कर दी है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें 

नवी मुंबई: स्कूल में कोरोना विस्फोट, 16 छात्र पॉजिटिव 

UP: पीएम मोदी की जनवरी में हो सकती है सबसे बड़ी रैली! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें