29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामारांची गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 युवतियां और 11...

रांची गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 युवतियां और 11 लोग हिरासत में!

सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Google News Follow
रांची में पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में चलने वाले सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। शहर के लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 युवतियों सहित 11 को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में रैकेट के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि हॉस्टल परिसर से संगठित तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा है और यहां से युवतियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था। सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि लंबे समय से हॉस्टल का इस्तेमाल सेक्स रैकेट के ठिकाने के रूप में हो रहा था। गिरोह लड़कियों को यहां रखकर बाहर भेजता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और इसमें हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संदेह जताया कि इस रैकेट से कई बाहरी लोग भी जुड़े हो सकते हैं। जांच का दायरा बढ़ाते हुए संभावित सरगनाओं और सहयोगियों को चिह्नित किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है और जल्द ही रैकेट से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके पहले 19 अगस्त को झारखंड के हजारीबाग में पुलिस ने बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा था।

यहां हाईवे के किनारे छह होटलों पर छापेमारी कर 26 युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया था। बाद में इनमें से 17 लोगों को जेल भेजा गया था। इनमें होटलों के संचालक और मैनेजर भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें-

उपराष्ट्रपति चुनाव पूर्व भाजपा कार्यशाला, जगदंबिका पाल ने साझा किया एजेंडा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें