34 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामामेट्रो पोस्टर केस का मुख्य आरोपी शब्बीर लोन गिरफ्तार, 5 दिनो की...

मेट्रो पोस्टर केस का मुख्य आरोपी शब्बीर लोन गिरफ्तार, 5 दिनो की पुलिस कस्टडी!

स्पेशल सेल के अतिरिक्त कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि शब्बीर अहमद लोन को रविवार रात को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Google News Follow

Related

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी और मेट्रो पोस्टर मामले से जुड़े हाल ही में पकड़े गए मॉड्यूल के संचालक शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। शब्बीर अहमद लोन को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 5 दिनो की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

स्पेशल सेल के अतिरिक्त कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि शब्बीर अहमद लोन को रविवार रात को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई की निगरानी डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी ने की।

शब्बीर एक ट्रेंड और हार्डकोर आतंकवादी है, जो पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका है और बांग्लादेश से अपना मॉड्यूल चला रहा था। यह संवेदनशील इलाकों में पोस्टर लगवा रहा था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट एरिया भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि शब्बीर के पास से अलग-अलग देशों की करेंसी बरामद हुई है। इसके पास से नेपाल का सिम कार्ड और करीब 23 सौ टका बांग्लादेश की करेंसी, लगभग 5 हजार की पाकिस्तानी करेंसी और 3 हजार की भारतीय करेंसी भी मिली है।

पुलिस का कहना है कि शब्बीर पहले भी एक मॉड्यूल का प्रमुख था, जिसमें सात बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक शामिल थे। क्योंकि इस मॉड्यूल का खुलासा हो गया था, इसलिए वह अब नया मॉड्यूल बनाने के लिए भारत लौट आया था और वह लोगों को भर्ती करने और योजना बनाने के मकसद से आया था।

कुशवाहा ने बताया कि शब्बीर अहमद लोन पहले भी 2007 में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था और उसके पास एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी मिले थे। वह पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका है और कई बार खास मिशनों पर तैनात रह चुका है। 2015 में भी इसे गिरफ्तार किया गया था, तब इसके साथ उसका सहयोगी सज्जाद बुल था, जो बाद में पाकिस्तान चला गया।

पुलिस ने बताया कि शब्बीर ने बांग्लादेश में नया मॉड्यूल तैयार करने की कोशिश की और वहां कई ऑपरेशन की योजना बनाई। यह मॉड्यूल मेट्रो पोस्टर मामले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। इसके द्वारा संचालित नेटवर्क में करेंसी का लेन-देन और अन्य गुप्त गतिविधियां शामिल थीं।

 
यह भी पढ़ें-

पत्रकारों से बदसलूकी पर पूरी बटालियन निलंबित, आईडीएफ ने दी सफाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,213फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें