30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाशाहरुख - जूही की 'डुप्लीकेट' को 27 साल, धर्मा ने मनाया सेलिब्रेशन!

शाहरुख – जूही की ‘डुप्लीकेट’ को 27 साल, धर्मा ने मनाया सेलिब्रेशन!

'डुप्लीकेट' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें शाहरुख खान ने जूही चावला और सोनाली बेंद्रे के साथ डबल रोल किया। फिल्म में शाहरुख खान ने शेफ बबलू और कुख्यात गैंगस्टर मनु का किरदार निभाया।

Google News Follow
शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे की 1998 की फिल्म ‘डुप्लीकेट’ को आज 27 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने जश्न मनाया। उनके बैनर धर्मा मूवीज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।
इनमें से एक खास तस्वीर ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ गाने की है, जिसमें तीनों कलाकारों को पूरे जोश में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल की झलक देखने को मिल रही है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए धर्मा मूवीज ने कैप्शन में लिखा, “भले ही फिल्म का नाम ‘डुप्लीकेट’ है, लेकिन यह खुद में एकदम अनोखी है। इस पोस्ट में फिल्म निर्माता अपूर्व मेहता और महेश भट्ट, एक्टर शाहरुख खान, एक्ट्रेस जूही चावला और सोनाली बेंद्रे को टैग किया गया।

फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया। वहीं यश जौहर और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था।

‘डुप्लीकेट’ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें शाहरुख खान ने जूही चावला और सोनाली बेंद्रे के साथ डबल रोल किया। फिल्म में शाहरुख खान ने शेफ बबलू और कुख्यात गैंगस्टर मनु का किरदार निभाया। यह फिल्म दुनिया भर में 1998 की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है।

इस फिल्म ने 43वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में कई पुरस्कार अपने नाम किए। डुप्लीकेट के संगीत को भी खासा सराहा गया। इसका एक गाना ‘कत्थई आंखों वाली इक लड़की’ भी बहुत सुना गया। जूही चावला ने सोनिया कपूर और सोनाली बेंद्रे ने लिली का किरदार निभाया था।

कहानी बहुत दिलचस्प थी। जिसमें बबलू चौधरी नाम का लड़का अपनी मां के साथ रहता है। उसके परिवार में सभी बॉडी बिल्डर और पहलवान हैं, लेकिन वह शेफ बनना चाहता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह एक रेस्तरां में जाता है, लेकिन रास्ते में उसकी टक्कर सोनिया कपूर से हो जाती है, जो उसी रेस्तरां में बैंक्वेट मैनेजर होती है। यहीं से कहानी में कई उतार चढ़ाव आते हैं और फिल्म दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट पोट कर देती है।

 
यह भी पढ़ें-

केजरीवाल पर केस: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ताजा रिपोर्ट मांगी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें