28.6 C
Mumbai
Friday, October 16, 2026
होमदेश दुनियाशीना चौहान ने शकुंतला किरदार जीवंत किया, मिथक के पीछे छिपी महिला...

शीना चौहान ने शकुंतला किरदार जीवंत किया, मिथक के पीछे छिपी महिला खोजी! 

अभिनेत्री शीना चौहान ने कहा, "शकुंतला में मुझे सिर्फ उनकी खूबसूरती या प्रेम कहानी ने ही नहीं बल्कि बदलावों ने भी अपनी ओर आकर्षित किया है। वह एक सीधी-सादी, मासूम महिला के रूप में शुरू होती हैं|

Google News Follow

Related

अभिनेत्री शीना चौहान ने हाल ही में भारतीय पौराणिक कथाओं और राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग्स से प्रेरित होकर एक विशेष फोटोशूट कराया है, जिसके जरिए उन्होंने शकुंतला के चरित्र को जीवंत कर इस विरासत को याद किया। अभिनेत्री ने बताया कि शकुंतला के बदलाव ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया है।

अभिनेत्री शीना चौहान ने कहा, “शकुंतला में मुझे सिर्फ उनकी खूबसूरती या प्रेम कहानी ने ही नहीं बल्कि बदलावों ने भी अपनी ओर आकर्षित किया है। वह एक सीधी-सादी, मासूम महिला के रूप में शुरू होती हैं, फिर भी उनके सफर में इतनी खूबसूरती, भावनाएं और मजबूती है। असल में मैं मिथक के पीछे छिपी महिला को जानना चाहती थी और सोचना चाहती थी कि अगर शकुंतला हमारे समय की महिला होती तो वह कैसा महसूस करती।”

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे कहानियों, कला और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली महिलाओं के बारे में जानना बहुत पसंद है। मैं खास तौर पर पौराणिक भारतीय कहानियों और किरदारों की ओर आकर्षित होती हूं क्योंकि उनमें बहुत सारा इतिहास, भावना, सुंदरता और आज के समय से जुड़ाव होता है।

शकुंतला के जरिए मैं उस विरासत को सम्मान देना चाहती थी और साथ ही उसे एक नई आवाज देना चाहती थी। उनकी दुनिया भले ही किसी और दौर की हो लेकिन वह जिन भावनाओं को दर्शाती हैं, वो आज भी हमारी ही हैं।”

राजा रवि वर्मा की दुनिया से प्रेरणा लेते हुए शीना चौहान के इस फोटोशूट में शकुंतला की सदाबहार खूबसूरती को दिखाया गया है, बिना उनकी मशहूर पेंटिंग की हूबहू नकल किए। खूबसूरत और पुरानी विरासत से प्रेरित बैकग्राउंड जिसमें मेहराब, पानी और प्राकृतिक चीजें हैं, ये तस्वीरें एक पुराने दौर का एहसास कराती हैं, जैसे एक्ट्रेस सीधे किसी क्लासिक भारतीय कलाकृति से बाहर निकलकर आई हों।

तस्वीरों में शीना एक सफेद साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें हल्का गुलाबी और सुनहरा बॉर्डर है। उनके खुले बाल, हल्का पारंपरिक मेकअप, काजल लगी आंखें और छोटी सी बिंदी के साथ फूलों की नाजुक बालियां और सफेद फूलों की मालाएं बहुत जच रही हैं। हाथों में कमल का फूल लिए और पानी के किनारे नंगे पैर खड़ी होकर वह मासूमियत, नारीत्व और शांति का एहसास करा रही हैं।

यह फोटोशूट हम्पी के ‘इवोल्व बैक’ में किया गया है, जिसके फोटोग्राफर प्रसाद एच.एम. हैं, एडिटिंग वैभव वेणु गोपाल वेरनेकर ने की है और स्टाइलिंग वीना शंकर ने की है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें