30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियावाराणसी में सब्जी विक्रेता ने टमाटर की देखरेख के लिए रखा दो...

वाराणसी में सब्जी विक्रेता ने टमाटर की देखरेख के लिए रखा दो बाउंसर  

सब्जी विक्रेता ने बताया कि टमाटर के दाम बढ़े हुए जिसको खरीदने के लिए लोग आते हैं और बीच बहस करना शुरु कर देते हैं। जिससे बचने के लिए हमने दो बाउंसर रखें है। 

Google News Follow

आजकल टमाटर के दाम को लेकर सोशल मीडिया  मीम्स बनाये जा रहे हैं। लोग टमाटर के महंगा होने केंद्र सरकार को घेर भी रहा है। टमाटर का 100 रुपये से लेकर 130 रुपये तक हो गया। लोग बाग़ अपने स्तर पर महंगाई का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी वाराणसी में एक सब्जी विक्रेता ने टमाटर की देखरेख के लिए दो बॉडीगॉर्ड रखे हैं। जिसको देखकर लोग चौंक जा रहे है।

इस संबंध में सब्जी विक्रेता ने बताया कि टमाटर के दाम बढ़े हुए जिसको खरीदने के लिए लोग आते हैं और बीच बहस करना शुरु कर देते हैं। जिससे बचने के लिए हमने दो बाउंसर रखें और टमाटर खत्म होने के बाद बाउंसरों को हटा दिया जाएगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी नेता ने महंगाई का विरोध करने के लिए अनोखा तरीका निजाद किया है। सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने महंगाई का विरोध करने के लिए अपनी दूकान पर दो बाउंसरों को रखा है।

साथ ही उन्होंने तख्तियों  महंगाई से जुड़े स्लोगन पर लिख रखे हैं। जहां लिखा है पहले पैसा तब टमाटर ,इस बीच कृपया टमाटर को न छुए। उन्होंने बताया कि टमाटर का दाम अधिक होने की वजह से लोग बहुत ही कम टमाटर खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा जब कोई ग्राहक सब्जी या टमाटर को छूकर मोलभाव करते हैं तो उन्हें बाउंसर रोक देते हैं।

किसी बीच बहस से बचने के लिए बाउंसर रखें टमाटर के खत्म हो जाने पर बाउंसरों को छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि अजय फौजी  कट्टर समाजवादी है। उनके पिता सतीश फौजी ने ज़क बार मायावती का हेलीकाप्टर को नहीं उतरने दिया था। साथ ही अजय फौजी ने भी एक बार पीएम मोदी के काफिले में चल रही गाड़ियों के बीच में कूदे थे लेकिन वे बच गए थे।

ये भी पढ़ें

कौन है वेंकट? जिसको PM मोदी ने गले लगाकर कहा-प्रतिभा का पावर हाउस     

​’उद्धव ठाकरे मानसून में मेंढक की तरह हैं…’, विधायक रवि राणा की तीखी आलोचना​!

सामने आया एवरेज सैलरी सर्वे का आंकड़ा, राज्‍यों में टॉप पर यूपी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें