26 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमक्राईमनामा…तो क्या श्रद्धा की हत्या की गई ?, किरण बेदी ने ​दी​...

…तो क्या श्रद्धा की हत्या की गई ?, किरण बेदी ने ​दी​ प्रतिक्रिया ​

इस हत्याकांड का खुलासा छह महीने बाद हुआ है। आफताब की श्रद्धा की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है।

Google News Follow

Related

वसई की 26 वर्षीय श्रद्धा वॉकर की हत्या से पूरा देश हिल गया है। ब्वॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद लगातार 18 दिन तक आफताब श्राद्ध के टुकड़े जंगल में फेंकता रहा। इस हत्याकांड का खुलासा छह महीने बाद हुआ है। आफताब की श्रद्धा की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। इस पर पूर्व कार्यवाहक राज्यपाल किरण बेदी ने ​अपनी ​प्रतिक्रिया दी है।

​ ​किरण बेदी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भले ही अपने परिवार के संपर्क में न हो, माता-पिता को उसके बारे में जानकारी रखनी चाहिए। बेटी की देखभाल करना माता-पिता की जिम्मेदारी है। श्रद्धा के माता-पिता की भी जिम्मेदारी होनी​ ​चाहिए थी​​। हालांकि, श्रद्धा की हत्या उनके परिवार, समाज और दोस्त की नाकामी है|

​ ​किरण बेदी ने कहा कि ​आफताब और श्रद्धा एक डेटिंग एप के जरिए मिले थे। साथ ही श्रद्धा के मर्डर के बाद भी आफताब एक डेटिंग ऐप के जरिए दूसरी लड़की के संपर्क में आया था| इस पर किरण बेदी ने भी कमेंट किया है। आफताब डेटिंग ऐप का कितना उपयोग करना है, इसकी भी जांच करनी चाहिए। क्योंकि, क्या श्रद्धा को किसी बात की भनक लग गई और उसकी वजह से उनकी मौत हो गई? पुलिस को इसकी भी जांच करनी चाहिए।

इस बीच, पुलिस ने दिल्ली सत्र न्यायालय से आफताब को यह कहते हुए नार्को टेस्ट कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया था कि वह पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इस मांग को दिल्ली सत्र न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है।

​यह ही पढ़ें-​

श्रद्धा वालकर मर्डर केस: आरोपियों का होगा ‘नार्को टेस्ट’, कोर्ट ने दी इजाजत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें