25 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियास्मृति ईरानी ने अमेठी को बनाया नया ठिकाना,बेटे ने रखी आधारशिला

स्मृति ईरानी ने अमेठी को बनाया नया ठिकाना,बेटे ने रखी आधारशिला

Google News Follow

Related

अमेठी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में मात देने के बाद अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में अपना घर बना रही हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी की जनता से स्मृति ईरानी ने वादा किया था कि यहां मकान बनाएंगी। इसके लिए बेटे जोहर ईरानी ने गुरुवार को पारम्परिक तरीके से पूजा पाठ कर मकान की आधारशिला रखी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर का भूमि पूजन गुरुवार को उनके बेटे जोहर ईरानी ने किया। यह जगह गौरीगंज ब्लॉक के मेदन मवई में है। स्मृति के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि वह अमेठी मे अपना घर बनाएंगी। उसी वादे को पूरा करने की कवायद के तहत स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी ने मकान निर्माण के लिये भूमि पूजन किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी भी मौजूद थे। गुप्ता ने बताया कि स्मृति ने गत 22 फरवरी को घर बनवाने के लिए अमेठी जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर सराय भागवानी ग्राम पंचायत के मेदन मवई गांव में जमीन खरीदी थी। आज वहीं भूमि पूजन हुआ और जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू किया जाएगा। बता दें कि अमेठी से तीन बार सांसद रहे चुके राहुल गांधी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल के वायनाड  भी चुनाव लड़ा था जहां से वे जीत गए थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें