29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासोनाली फोगाट की मौत की जांच अब CBI करेगी, गृह मंत्रालय ने...

सोनाली फोगाट की मौत की जांच अब CBI करेगी, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

23 अगस्त को फोगाट की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी। गृह मंत्रालय इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है। इससे पहले भी गोवा के सीएम ने भी सीबीआई जांच की बात कही थी। बता दें कि सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। हालांकि उनके परिवार वालों फोगाट के करीबियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

फोगाट मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग शुरू से ही की जा रही है।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि अगर गोवा पुलिस की जांच से फोगाट परिवार खुश नहीं है तो यह मामला सीबीआई को सौंप देना चाहिए। मालूम हो कि गोवा पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम, नोएडा और अन्य स्थानों पर जाकर यहां से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

बता दें कि पिछले दिनों 23 अगस्त को फोगाट की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले में फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने यह कबूल किया था कि उन्होंने फोगाट को दो बार ड्रग्स दिया था। हालांकि पहले बताया गया था कि फोगाट की मौत दिल का  दौरा पड़ने से हुई थी। लेकिन बाद पोस्टमार्टम के बाद यह बात सामने आई थी की फोगाट के शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं, फोगाट की बेटी ने भी सीबीआई की मांग की थी।
ये भी पढ़ें 

 

​सोनाली फोगट मर्डर केस सीबीआई को सौंपा

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें