भाजपा शासित त्रिपुरा ने क्रिकेटर सौरव गांगुली को अपना नया पर्यटन ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। पूर्व भारतीय कप्तान ने मंगलवार को कोलकाता में गांगुली के आवास पर त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। गांगुली ने नई जिम्मेदारी को लेकर कहा- वे तैयार हैं। स्पोर्ट्स से पर्यटन को काफी मदद मिलती है।
#WATCH | Former Indian cricket team captain Sourav Ganguly appointed as the brand ambassador of Tripura tourism
"Sports is the most important gateway to tourism," says Sourav Ganguly (23.05) pic.twitter.com/OSehbprooO
— ANI (@ANI) May 23, 2023
इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि, ‘यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जी ने त्रिपुरा टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आज उनसे टेलीफोन पर बातचीत हुई। विश्वास है कि गांगुली जी की भागीदारी निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को गति प्रदान करेगी।’
It's a matter of great pride that former captain of Indian cricket team Shri Sourav Ganguly Ji has accepted our proposal to be the Brand Ambassador of Tripura Tourism. Had a telephonic conversation with him today.
I am confident that Shri Ganguly Ji's participation will… pic.twitter.com/1QwRmXh7T9
— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) May 23, 2023
पर्यटन मंत्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति के ब्रांड एंबेसडर के रूप में होने से त्रिपुरा में पर्यटन क्षेत्र को बहुत लाभ होगा। ‘हमारे त्रिपुरा राज्य के पर्यटन को दुनिया में ले जाने के लिए बहुत सारे प्रचार और उचित ब्रांडिंग की जरूरत है और इसके लिए हमें एक लोकप्रिय ब्रांड एंबेसडर की जरूरत है जो पूरी दुनिया में जाना जाता है! त्रिपुरा के पर्यटन को दुनिया के सामने लाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दादा सौरव गांगुली से अधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व कौन हो सकता है? उन्होंने कहा।’
दरअसल, यह कदम महत्वपूर्ण है, क्योंकि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सौरव गांगुली को वर्षों से पश्चिम बंगाल सरकार से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। गांगुली, शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य रह चुके हैं।
ये भी देखें
IPL 2023: गुजरात को महंगी पड़ी एक ‘नो बॉल’, ऋतुराज ने बदल दी खेल की तस्वीर
टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, एक ही दिन में दो कलाकारों ने गंवाई जान
सौरव गांगुली को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला
इन चार टीमों ने प्लेऑफ में बनाई जगह, जानें किसका दावा सबसे मजबूत
तमिलनाडु के विद्वान PM मोदी को सौंपेंगे सेंगोल, नए संसद में होगा स्थापित