29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी के कार्यक्रम में हंगामा की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार 

PM मोदी के कार्यक्रम में हंगामा की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच उत्तर पुलिस ने प्रदेश में बवाल कराने की साजिश का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के मंगलवार को कानपुर के दौरे के दौरान बवाल खड़ा करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने एक साजिश रची। जिसका पुलिस ने खुलासा किया है और इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जब पीएम मोदी कानपुर में थे तो सपा कार्यकर्ताओं के साजिश का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ सपाई विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान एक कार वहां आकर रूकती है जिसमें दो लोग उतरते हैं और कार के आगे पीछे पीएम मोदी और सीएम योगी के पोस्टर लगे हैं। इस कार पर बीजेपी का झंडा भी लहरा रहा है। कार एक जगह जाकर रूकती और प्रदर्शन कर रहे लोग इस पर पथराव और तोड़ फोड़ करते  हैं और फिर चले जाते हैं। इसके बाद इस वीडियो को वायरल कर दिया जाता है।

इतना कुछ होने के बाद जब कार मालिक इस संबंध में केस दर्ज नहीं करता है तो पुलिस कमिश्नर असीम अरुण वीडियो को देखने के बाद सभी टीमों की सक्रिय कर देते है। इसके बाद कार मालिक अंकुर पटेल को गिरफ्तार कर लिया जाता है। पूछताछ अंकुर ने बताया कि  वह सपा से जुड़ा हुआ और उसने पीएम मोदी के कानपुर दौरे के समय शहर में बवाल करने  के फ़िराक में थे, इसलिए यह साजिश रची। अब इस मामले में बर्रा थाने में केस दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें 

मालेगांव केस में कांग्रेस घिरी, इंद्रेश कुमार ने कहा- माफ़ी मांगे कांग्रेस 

अब बीजेपी की सियासी पिच पर पूर्व विकेटकीपर दिनेश मोंगिया करेंगे ‘कीपिंग’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें