26 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी का ट्वीट, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस...

PM मोदी का ट्वीट, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

Google News Follow

Related

मोदी सरकार ने अमर ज्योति जवान विवाद के बीच इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बड़ी प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध की जानकारी पीएम मोदी ने शुक्रवार को खुद एक ट्वीट कर दी। बता दें कि इंडिया गेट पर वर्षों से जल रही अमर जवान ज्योति को शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में मर्ज कर किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की125 वीं जयंती मना रहा है। ऐसे में मुझे यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि इंडिया गेट पर ग्रेनाइट से बनी  नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।..
 उन्होंने आगे लिखा है कि जब तक नेताजी की प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा स्थापित रहेगी। जिसे मै 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर अनावरण करूंगा। बता दें जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई  जानी है वहां पहले ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम की प्रतिमा हुआ करती थी। लेकिन, आजादी के बाद  इस प्रतिमा को हटा दिया गया। फिलहाल यह प्रतिमा कोरोनेशन पार्क में स्थापित है। बताया जाता है कि इंडिया गेट पर छतरीनुमा बनाये गए गुंबद को ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम के सम्मान में बनाया गया था। यहां उन्ही की प्रतिमा लगाई गई थी।
ये भी पढ़ें 

कर्नाटक: फिर हिजाब को लेकर विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा, छात्राओं को उकसाया गया  

अमर जवान ज्योति: राहुल के बयान पर सरकार का पलटवार, जो 7 दशक तक   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,202फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें