28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में अक्टूबर से सुनील शेट्टी की 50-60 दिन तक शूटिंग!

बिहार में अक्टूबर से सुनील शेट्टी की 50-60 दिन तक शूटिंग!

उन्होंने बताया कि उनकी एक आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारी चल रही है, जिसके लिए टीम अक्टूबर 2026 से बिहार में करीब 50 से 60 दिनों तक काम कर सकती है।

Google News Follow
अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में बिहार में फिल्मों की शूटिंग की बढ़ती संभावनाओं को लेकर बात की। उन्होंने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही नई नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार फिल्म निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण शूटिंग स्थल बन सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी एक आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारी चल रही है, जिसके लिए टीम अक्टूबर 2026 से बिहार में करीब 50 से 60 दिनों तक काम कर सकती है।

पटना दौरे के दौरान सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की। इस दौरान आगामी फिल्म की शूटिंग से जुड़े इंतजाम, स्थान और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। अभिनेता ने बताया कि पूरी टीम अगले सप्ताह बिहार आएगी और अलग-अलग जगहों का जायजा लेने के साथ शूटिंग से जुड़ी तैयारियों को समझेगी।

मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, ”फिल्म की शूटिंग को लेकर संबंधित विभाग के साथ बैठक होने वाली है। हमारी टीम बिहार में शूटिंग करना चाहती है, और इसके लिए अक्टूबर से काम शुरू करने की योजना पर विचार चल रहा है। राज्य की नई फिल्म संबंधी नीतियों को देखते हुए बिहार में फिल्म निर्माण के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं। राज्य आने वाले समय में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक बड़ा केंद्र बन सकता है।”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ”फिल्म की शूटिंग करीब 50 से 60 दिनों तक चल सकती है। इतने लंबे समय की शूटिंग के लिए तैयारियां भी बड़े स्तर पर करनी पड़ती हैं, इसलिए टीम पहले से बिहार आकर पूरे हालात को समझना चाहती है।

टीम अगले सप्ताह बिहार आएगी और शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों को देखेगी। इसके साथ ही टीम यह भी समझेगी कि वहां शूटिंग के दौरान किस तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।”

अभिनेता ने राज्य को फिल्मों के लिए अच्छा स्थान बताते हुए कहा, ”यहां फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। अगर राज्य में शूटिंग की प्रक्रिया आसान होती है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, तो आने वाले समय में कई दूसरे निर्माता भी यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग के बारे में विचार कर सकते हैं।”

सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो वह हाल में ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार दिखाई दिए। इसके अलावा सुनील शेट्टी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें