28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमिटी

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमिटी

Google News Follow

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर सुनवाई की। कोर्ट ने पूर्व जज की अध्यक्षता में कमिटी बनाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है। पंजाब सरकार ने यह स्वीकार किया है। वहीं,कोर्ट ने केंद्र और राज्य द्वारा बनाई गई जांच समितियों पर रोक जारी रहेगी।

अदालत ने कहा कि जांच कमेटी में पूर्व जज, चंडीगढ़ के पुलिस चीफ, एनआईए के आईजी तथा पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्टार जनरल भी सदस्य के तौर पर शामिल हो सकते है। साथ कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक,  की जांच के लिए राज्य और केंद्र द्वारा बनाई गई कमेटियों पर रोक जारी रहेगी। इधर, पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई जाँच समिति का स्वागत किया है।

बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित  करने वाले थे लेकिन बारिश और ख़राब मौसम की वजह से सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया गया। इसके एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता जाम कर दिया गया था, जिसकी वजह पीएम मोदी के काफिले को वहां लगभग 20 मिनट फंसा रहा। इसके  बाद केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।इसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट में इस मामले की दूसरी बार सुनवाई हुई।

ये भी पढ़ें 

सर्दी से बचने PM मोदी ने काशी धाम के कर्मचारियों को भेजा खास गिफ्ट 

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: यहां देखें किस राज्य में कब-कब होगा मतदान 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें