30 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमक्राईमनामानीट पेपर लीक मामले में टीचर मनीषा मांधरे 14 दिन सीबीआई कस्टडी...

नीट पेपर लीक मामले में टीचर मनीषा मांधरे 14 दिन सीबीआई कस्टडी भेजी गई!

राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि मनीषा वनस्पति बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) और जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) के प्रश्नपत्रों का अनुवाद करने में विशेषज्ञ थी।

Google News Follow

Related

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा है। पुणे की रहने वाली और एनटीए की एक्सपर्ट टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे पर बायोलॉजी के प्रश्न पत्र लीक करने की साजिश में शामिल होने का शक है। वहीं, केमिस्ट्री के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पेपर लीक का ‘मुख्य आरोपी’ माना जा रहा है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि मनीषा वनस्पति बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) और जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) के प्रश्नपत्रों का अनुवाद करने में विशेषज्ञ थी। इसके साथ ही, वह पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे के साथ साजिश में शामिल थी। उसने प्रश्नपत्र आरोपी शुभम को दिया था।

सीबीआई ने कस्टडी की मांग करते हुए अदालत में कहा कि देशभर में एक साथ जांच चल रही है। जांच के उद्देश्य से हमें उसे देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना है, क्योंकि प्रश्नपत्र उसके पास था।

वहीं, अदालत में मनीषा के वकील ने गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने कहा, “जिस तरीके से मनीषा को गिरफ्तार किया गया, वह अवैध है। उसे सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार किया गया और फिर रात 1 बजे दिल्ली लाया गया।” इस पर अदालत ने बचाव पक्ष के वकील को इस संबंध में एक अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही, कोर्ट ने मनीषा के वकील को रोज 15 मिनट के लिए मिलने की इजाजत दी।

इसके साथ ही, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजने का फैसला दिया।

नीट पेपर लीक मामले में 14 मई को मनीषा गुरुनाथ मंधारे की गिरफ्तारी हुई थी। पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने देशभर में छह जगहों पर तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए। एक अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई चीजों का विस्तार से विश्लेषण किया जा रहा है।

बता दें कि सीबीआई ने 12 मई को शिक्षा विभाग से मिली लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। यह शिकायत नीट-यूजी 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से जुड़ी थी।

 
यह भी पढ़ें-

लेबनान: भारतीय सेना की बटालियन के योगदान को यूएनआईएफआईएल ने दिया सम्मान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,475फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें