इंग्लैंड ने अपने 9 विकेट 238 रन पर गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि पारी 250 से पहले सिमट जाएगी, लेकिन फिशर ने एक छोर संभाला और बाकेर के साथ आखिरी विकेट के लिए 53 रन की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 291 रन तक पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। विल ओ’रूर्के ने 2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले, ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे।
फिलिप्स ने 135 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। इस दौरान आठवें विकेट के लिए काइल जैमिसन (41) के साथ 87 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा, टॉम ब्लंडेल ने 51, रचिन रवींद्र ने 33, टॉम लैथम ने 27 और हेनरी निकोलस ने 24 रन की पारी खेली थी। कीवी टीम को 53 अतिरिक्त रन भी मिले थे।
इंग्लैंड के लिए बेथेल ने 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, सोन्नी बाकेर ने 2-2 विकेट लिए। जोश टंग को 1 विकेट मिला।
नीट यूजी 2026: जम्मू-कश्मीर सरकार का री-टेस्ट हेतु 60 स्कूलों में कक्षाएं बंद!
