25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाइमरान खान का स्टाफ बदला : तीसरी बीबी भी घर छोड़कर पहुंची...

इमरान खान का स्टाफ बदला : तीसरी बीबी भी घर छोड़कर पहुंची लाहौर ! 

इमरान की पहली पत्नी का नाम जेमिमा गोल्डस्मिथ था। वो ब्रिटिश नागरिक थीं। उनके दो बेटे हैं। इमरान की दूसरी शादी बीबीसी की जर्नलिस्ट रेहम खान से हुई थी और यह महज 8 महीने में टूट गई थी। तीसरी पत्नी बुशरा हैं। बुशरा के पहली शादी से पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

Google News Follow

​पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है| खान को घर में भी सुकून नहीं मिल पा रही है| पाकिस्तान मिडिया के अनुसार इमरान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के बीच झगड़ा हो गया है। बुशरा इस्लामाबाद की वादियों में बने इमरान के आलीशान घर ‘बनी गाला’ को छोड़कर लाहौर चली गईं हैं। यहां वो अपनी दोस्त सानिया शाह के साथ रह रही हैं। दूसरी तरफ, बुशरा के घर छोड़ने के बाद इमरान ने बनी गाला का तमाम स्टाफ जैसा माली, कुक और ड्राइवर भी बदल दिए हैं।

इमरान की पहली पत्नी का नाम जेमिमा गोल्डस्मिथ था। वो ब्रिटिश नागरिक थीं। उनके दो बेटे हैं। इमरान की दूसरी शादी बीबीसी की जर्नलिस्ट रेहम खान से हुई थी और यह महज 8 महीने में टूट गई थी।तीसरी पत्नी बुशरा हैं। पहली शादी से पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

गुरुवार को विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDM) के नेता मौलाना फजल-उर-रहमान ने  कहा कि इमरान खान नियाजी ने देश का बेड़ागर्क कर दिया है। हम बहुत जल्द इस सरकार के खिलाफ पार्लियामेंट में अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 20 से ज्यादा सांसद हमारे साथ हैं।

गत वर्ष अक्टूबर में बु्शरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका बुशरा के रसूख का इस्तेमाल करते हुए पंजाब प्रांत में करोड़ों रुपए के ठेके स्वयं ले रहे हैं और अपने परिवार को दिला रहे हैं। इसकी शिकायत पंजाब प्रांत के अफसरों ने मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से की थी। बुजदार ने यह बात इमरान को बताई और तभी से दोनों के रिश्तों में तनाव आने लगा। फौज ने भी कुछ मामलों की जानकारी इमरान को दी थी।

5 जनवरी को बुशरा की सबसे करीबी दोस्त फराह आजमी के पति की सरकारी विभागों में सांठगांठ उजागर हुई और करोड़ों का घोटाला सामने आया। बात तब और बढ़ गई जब इमरान की पार्टी के गढ़ खैबर-पख्तूनख्वा में हुए लोकल बॉडी इलेक्शन में उनकी करारी हार हुई। पार्टी में ही विरोध की आवाजें उठने लगीं। अब विपक्ष संसद में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है और घर में भरोसा टूट चुका है।
यह भी पढ़ें-

 

2ndचरण की तैयारी पूरी:प्रचार ​थमा​,घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी​

 

ओवैसी का बड़ा बयान : हिजाब वाली बेटी बनेगी देश की PM!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें