28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाभारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज!

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज!

भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 67 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 36 मुकाबले उसने गंवाए हैं। टीम इंडिया यहां सिर्फ नौ टेस्ट ही जीत सकी, जबकि 22 ड्रॉ रहे हैं।

Google News Follow
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में 20 जून से पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।भारतीय टीम इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी में उतर रही है। टीम की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में है।

टीम इंडिया ने साल 2007 में आखिरी बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती थी। ऐसे में उसका मकसद 18 साल बाद जीत के सूखे को खत्म करना होगा।

भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 67 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 36 मुकाबले उसने गंवाए हैं। टीम इंडिया यहां सिर्फ नौ टेस्ट ही जीत सकी, जबकि 22 ड्रॉ रहे हैं।

आइए, भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं-

1. ग्राहम गूच: जुलाई 1990 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 628 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 333 रन जड़े। गूच ने इस दौरान 485 गेंदों की अपनी पारी में 43 चौके और तीन छक्के लगाए।

2. करुण नायर: चेन्नई में दिसंबर 2016 को करुण नायर ने नाबाद 303 रन की पारी खेलकर अपना दमखम दिखाया था। इस दौरान नायर ने 381 गेंदों में 32 चौके और चार छक्के लगाए।

3. एलेस्टेयर कुक: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारत के खिलाफ बर्मिंघम में 545 गेंदें खेली, जिसमें 33 चौकों की मदद से 294 रन बनाए। ये मुकाबला अगस्त 2011 में खेला गया था।

4. जेफ्री बॉयकॉट: जून 1967 को लीड्स में ये मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए बॉयकॉट ने 555 गेंदों में नाबाद 246 रन जड़ दिए थे। इस पारी में 30 चौके और एक छक्का शामिल था।

5. इयान बेल: ‘द ओवल’ में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए इयान बेल ने 364 गेंदें खेली, जिसमें 23 चौकों और दो छक्कों के साथ 235 रन बनाए। ये मुकाबला अगस्त 2011 में खेला गया था।

यह भी पढ़ें-

ठाणे में दर्दनाक रेल हादसा: भीड़ के दबाव में गिरे यात्री, चार की मौत की आशंका!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें