25 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियावात दोष असंतुलन से हैं परेशान, अपनाएं आयुर्वेद के ये पांच आसान...

वात दोष असंतुलन से हैं परेशान, अपनाएं आयुर्वेद के ये पांच आसान तरीके!

आयुर्वेद में वात दोष को 'वायु और आकाश' से जोड़ा गया है, जो हमारे शरीर में ऊर्जा के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा वात दोष का असंतुलन शरीर में गति, संचार, श्वास, हृदय गति, त्वचा, बालों और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

Google News Follow

Related

आयुर्वेद में शरीर को संतुलित करने के लिए तीन दोषों-वात, पित्त और कफ का संतुलन जरूरी होता है। ये तीनों दोष शरीर के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन आज हम वात दोष के बारे में जानेंगे कि शरीर में इसे कैसे संतुलित किया जा सकता है।

आयुर्वेद में वात दोष को ‘वायु और आकाश’ से जोड़ा गया है, जो हमारे शरीर में ऊर्जा के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा वात दोष का असंतुलन शरीर में गति, संचार, श्वास, हृदय गति, त्वचा, बालों और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। वात दोष को संतुलित करने के लिए आयुर्वेद में बहुत सारे तरीके बताए गए हैं, जिसमें पहला है स्नेहपान यानी तेल का सेवन।

बढ़े हुए वात को शांत करने के लिए तिल के तेल का सेवन करना चाहिए। तिल का तेल तासीर में गर्म होता है और शरीर की वायु यानी वात को संतुलित करने में मदद करता है। इसका सेवन खाने में मिलाकर किया जा सकता है।

दूसरा तरीका है अभ्यंग करना। वात का सीधा संबंध रुखेपन से है। अगर शरीर में वात असंतुलित है तो बालों से लेकर त्वचा में रुखापन बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी तेल से किया गया अभ्यंग त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करता है। अगर पूरे शरीर पर तेल नहीं लगा सकते हैं तो सिर, पैर और कानों के पीछे जरूर लगाएं। ये तंत्रिका-तंत्र को एक्टिव करने का काम करता है।

तीसरा है स्वेदन। स्वेदन का मतलब है पसीना लाना। वात तभी संतुलित रहता है, जब शरीर से पसीना विषाक्त पदार्थों के साथ बाहर आता है। ऐसे में एक्सरसाइज के जरिए या भी योग के जरिए पसीना लाने की कोशिश करें। इससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह भी होगा।

चौथा है अच्छा आहार। वात को संतुलित करने के लिए आहार में तीन रस शामिल होने जरूरी हैं, जिनमें खट्टा, मीठा और लवण यानी नमकीन शामिल हैं। ये तीन रस वात को संतुलित करने में मदद करते हैं। ध्यान रहे कि खाना गरम-गरम ही खाएं और खाने में ये तीनों रस मौजूद हों।

पांचवां है वेष्टन यानी पट्टी बांधना। शरीर में जब वात की वृद्धि होती है, हड्डियों से जुड़े रोग परेशान करते हैं। ऐसे में जिस हिस्से पर सबसे ज्यादा दर्द हो वहां गर्म पट्टी बांधें। ये दर्द में आराम दिलाने के साथ वात का शमन करेगा।

यह भी पढ़ें- 

सीएम योगी से मिले ‘गोदान’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लॉन्च!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें