30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमलाइफ़स्टाइलगर्मियों की सबसे स्वादिष्ट मिठाई: आम्रखंड

गर्मियों की सबसे स्वादिष्ट मिठाई: आम्रखंड

जानें आम्रखंड बनाने का हेल्दी तरीका

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

गर्मी अपने साथ धुप, लू, पसीने के अलावा कुछ छुट्टियां और यादगार स्वादिष्ट व्यंजन भी ले आती है। गर्मियों में पके आमों का मीठा और ताज़गी भरा स्वाद सबसे खास होता है। महाराष्ट्र में तो यह मौसम आम्रखंड के बिना अधूरा माना जाता है, यह एक क्रीमी, सुनहरी मिठाई है जो ‘हंग कर्ड’ (छाने हुए दही) और आम का बेहतरीन मेल है। इसे अन्य जगहों पर मैंगो-श्रीखंड के नाम से जाना जाता है जो आम के रासायनिक पल्प से बनाया जाट है। जबकि आम्रखंड हल्की होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट होती है। चाहे आप इसे खाने के बाद खाएं या गरम पूरियों के साथ, लेकीन आम्रखंड हर बार आपके चेहरे पर मुस्कान ले आता है।

आम्रखंड की जड़ें महाराष्ट्र और पड़ोसी गुजरात की पारंपरिक रसोई में गहराई से जुड़ी हैं। इसका आधार है श्रीखंड, जो छाने हुए दही (चक्का) से बनाई जाने वाली मिठाई है। माना जाता है कि श्रीखंड का इतिहास सदियों पुराना है और प्राचीन ग्रंथों में भी दही आधारित मिठाइयों का उल्लेख मिलता है।

दही को मलमल के कपड़े में बांधकर उसका पानी निकालने की परंपरा से यह ज्यादा समय तक टिकता था और इसकी बनावट गाढ़ी और क्रीमी हो जाती थी। आम के मौसम में हापुस (अल्फांसो) या अन्य स्थानीय आम भरपूर मिलते हैं, तो लोग इसमें ताज़ा आम का गूदा मिलाने लगे। इसी से बना आम्रखंड, एक स्वादिष्ट फलयुक्त रूप महाराष्ट्र के आम से प्रेम का प्रतिक बन गया है।

यह त्योहारों के दौरान खासा लोकप्रिय हुआ और महाराष्ट्रीयन घरों व थालियों का हिस्सा बना है। मराठा काल में भी इस तरह की दही आधारित मिठाइयों को उत्सवों में बढ़ावा मिला। आज आम्रखंड राज्य में गर्मियों की पहचान बन चुका है, खासकर गुड़ी पाडवा और अक्षय्य तृतीया जैसे त्योहारों में ख़ास तौर पर परोसा जाता है।

महाराष्ट्रीयन संस्कृति में आम्रखंड सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि गर्मियों की समृद्धि और मौसमी फलों के महत्व का प्रतीक है। आम को फलों का राजा माना जाता है और यह कई रीति-रिवाजों, भोज और पारिवारिक समारोहों का हिस्सा होता है।

आम्रखंड को अक्सर प्रसाद के रूप में या त्योहारों के भोजन में परोसा जाता है। गरम-गरम पूरियों के साथ इसका पारंपरिक संयोजन बहुत पसंद किया जाता है। इसकी क्रीमी बनावट और प्राकृतिक मिठास इसे हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त बनाती है। यह भारतीय रसोई की समझदारी भी दिखाता है, साधारण दही और फल से बिना पकाए एक शानदार मिठाई बनाना। कई घरों में आम्रखंड बनाना आम के मौसम में एक पारिवारिक गतिविधि भी बन जाता है।

आम्रखंड बनाने का हेल्दी तरीका

आम्रखंड की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से ताज़ी सामग्री से बनाया जा सकता है। यहां एक सरल और हेल्दी रेसिपी दी गई है:

सामग्री (4-6 लोगों के लिए):

  • 1 किलो गाढ़ा ताज़ा दही
  • 1.5 से 2 कप पके आम का गूदा (अल्फांसो या केसर आम बेहतर)
  • 3-4 बड़े चम्मच पिसी खांड या मिश्री
  • ¼ चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़े केसर के धागे (1 चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम (वैकल्पिक)
  • कुछ आम के टुकड़े सजाने के लिए

विधि:

दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 6-8 घंटे या रातभर टांग दें ताकि उसका पानी निकल जाए और गाढ़ा चक्का बन जाए। चक्का को एक बर्तन में अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह मुलायम हो जाए। इसमें आम का गूदा, चीनी/गुड़, इलायची और केसर दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्वाद के अनुसार मिठास समायोजित करें और चाहें तो सूखे मेवे मिलाएं। इसे 1-2 घंटे फ्रिज में ठंडा होने दें ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए।

 

कम फैट वाला दही या ग्रीक योगर्ट इस्तेमाल करें, मिश्री/खांड कम रखें और आम की प्राकृतिक मिठास पर भरोसा करें, खुशबू के लिए थोड़ा जायफल डाल सकते हैं, ताजे आम के छोटे टुकड़े मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाएं। यह बिना पकाए बनने वाली रेसिपी दही के प्रोबायोटिक्स और आम के विटामिन को बनाए रखती है, जिससे यह अन्य भारी मिठाइयों की तुलना में बेहतर विकल्प बनती है।

आम्रखंड ठंडा परोसने पर सबसे अच्छा लगता है। इसे आप भोजन के बाद हल्की मिठाई के रूप में खा सकते हैं।  आप इसे थाली में, स्नैक के रूप में या गर्म दोपहर में ताज़गी के लिए भी परोस सकते हैं। केसर, सूखे मेवे और आम के टुकड़ों से सजाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। बच्चों को इसका स्मूद और फ्रूटी स्वाद खास पसंद आता है।

आम्रखंड को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें। यह ७ – ८  दिन तक आसानी से ताज़ा रहता है। निकालते समय हमेशा साफ और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें। लंबे समय के लिए इसे छोटे हिस्सों में फ्रीज भी स्टोर किया जा सकता है, जहां यह लगभग एक महीने तक सुरक्षित रहता है। इस्तेमाल से पहले इसे फ्रिज में धीरे-धीरे डीफ्रॉस्ट करें। गर्मियों में इसे ज्यादा देर कमरे के तापमान पर न रखें।

 यह भी पढ़ें:

आंध्र प्रदेश: 6-वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 60 वर्षीय मौलाना की भीड़ ने की पिटाई

“अगर किसी ने बदमाशी करी, तो उनका कायदे से इलाज किया जाएगा”

TMC के गुंडों ने भाजपा उम्मीदवार के घर पर की बमबारी और फायरिंग! CISF जवान घायल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें