30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाUP: होली के त्योहार को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जुमे...

UP: होली के त्योहार को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जुमे की नमाज का समय बदला!

मौलाना राशिद फिरंगी महली ने जुमे की नमाज की टाइमिंग को आगे बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च (शुक्रवार) को होली का त्योहार और जुमे की नमाज है, तो हमने जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ाया है।

Google News Follow
मौलाना राशिद फिरंगी महली ने कहा, “जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि 14 मार्च को होली का त्योहार है और उसी दिन रमजान का दूसरा जुमा भी है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एडवाइजरी जारी करके नमाज की टाइमिंग को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही हमारे हिंदू भाइयों ने कई जगहों पर होली की बारात की टाइमिंग में बदलाव किए हैं।”

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह दिन दोनों समुदाय अपने-अपने मजहब के मुताबिक पर्व मनाएंगे। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। साथ ही हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। हमें शांतिपूर्वक त्योहार मनाना है, ताकि शांति का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाए।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सभी मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि 14 मार्च को जुमे की नमाज का समय एक घंटा बढ़ा दिया जाए। इससे नमाजियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और हिंदू भाई-बहनों के त्यौहार में भी कोई समस्या नहीं आएगी। यह कदम दोनों समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना है। इस महीने में सभी रोजेदार की यही कोशिश होती है कि उनकी वजह से किसी को भी कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि उस दिन होली रहेगी। सभी की छुट्टी रहेगी। तो ऐसी स्थिति में सभी मुसलमान कोशिश करें कि वे अपने घर पर रहकर ही नमाज अदा करें। कहीं जाएं नहीं। सभी मुसलमानों की यह कोशिश रहनी चाहिए कि किसी को भी कोई दिक्कत न हो। कोशिश करनी चाहिए कि इस दिन शांति-व्यवस्था बनी रहे। किसी भी प्रकार का खलल पैदा न हो। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे इन नियमों का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

असम : सीएम हिमंत बिस्वा ने यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन से की मुलाकात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें